नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अब मंगलवार को मतदान दलों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। प्रचार के आखिरी दिन दोनों दलों ने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई। चुनाव प्रचार बंद होते ही प्रशासन ने मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। अमरपुर गल्ला मंडी से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिले में बनाए गए मतदान केंद्र और बूथ
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल 49 मतदान केंद्रों पर 136 बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया में शामिल दलों को रवाना करने के लिए 28 बसों की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र को दो जोन और 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिले में एक लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
ललितपुर में अब सारी निगाहें 15 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब मतदाता अपने नगर का नया अध्यक्ष चुनेंगे। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।
0 टिप्पणियाँ