MP में बनेगा 5000 करोड़ का टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर: आपस में जुड़ेंगे पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना

मध्य प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। राज्य में करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व्स को आपस में जोड़ेगा।


इस कॉरिडोर के तहत पेंच टाइगर रिजर्व को कान्हा टाइगर रिजर्व से, कान्हा को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से और बांधवगढ़ को पन्ना टाइगर रिजर्व से आधुनिक सड़कों के जरिए जोड़ा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में करीब 625 किलोमीटर लंबी सड़क नेटवर्क का विकास और अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इन सभी टाइगर रिजर्व्स के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

सरकार का मानना है कि इस कॉरिडोर के बनने से राज्य में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटक कम समय में कई टाइगर रिजर्व्स का दौरा कर सकेंगे, जिससे मध्य प्रदेश की पहचान एक प्रमुख वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ