झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों ने शहर के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास स्थित होटल में कमरा बुक किया था।
जानकारी के अनुसार, युवक (करीब 23 वर्ष) और महिला (करीब 35 वर्ष) एक ही गांव के रहने वाले थे। रविवार को दोनों घर से अलग-अलग बहाने से निकले और होटल पहुंचकर कमरे को लिया।
कुछ समय बाद जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा खुलवाने पर दोनों अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले और उनके मुँह से झाग निकल रहा था।
पुलिस ने दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
0 टिप्पणियाँ