आधी रात मुठभेड़: पैर में गोली लगने से शहंशाह ढेर, साथी जावेद गिरफ्तार; चोरी का स्क्रैप और तमंचा बरामद

झाँसी: बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित शहंशाह (निवासी कपूर टेकरी) पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी जावेद (निवासी भट्टा गांव) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी किया गया स्क्रैप, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, कुछ महीने पहले कोतवाली क्षेत्र में एक स्क्रैप कारोबारी के घर चोरी की घटना हुई थी, जिसके बाद से पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। गुरुवार देर रात सूचना मिली कि दो संदिग्ध मुस्तरा रोड पर बाइक से घूम रहे हैं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिसने अपना नाम शहंशाह बताया। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। गिरफ्तार जावेद भी शातिर अपराधी है और दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ