स्वच्छ सर्वेक्षण2020 में नगर पंचायत महरौनी को प्रदेश में 35वां और जनपद में प्रथम स्थान

 

Bundelkhand News

महरौनी- देश के समस्त प्रदेशों की नगर निकायों द्धारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रतिभाग किया गया था। जिसमें हमारे जनपद–ललितपुर की नगर पंचायत महरौनी ने भी प्रतिभाग किया। सम्पूर्ण देश को स्वच्छ सर्वेक्षण के रूप में चार जोन (पूर्व‚ पश्चिम‚ उत्तर‚ दक्षिण) में वांटा गया था जिसमें उत्तर प्रदेश उत्तर जोन के अन्तर्गत आता है। नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 20.08.2020 को स्वच्छ सर्वेक्षण2020 का परिणाम घोषित किया गया। नगर पंचायत महरौनी को स्वच्छ सर्वेक्षण2020 में उत्तर जोन में 55वीं‚ प्रदेश स्तर में 35वीं रैंक एवं जनपद मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा अमर सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत महरौनी एवं मधुसूदन जायसवाल अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी ने नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु समस्त नगरवासियों को बहुत–बहुत बधाई प्रेषित की। मा० अध्यक्षा ने अधिशाषी अधिकारी के द्धारा नगर में किये गये सराहनीय कार्य एवं सार्थक प्रयासों की प्रशंसा की एवं स्वच्छता कार्यक्रम में कार्यरत कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों का सम्मान एवं उत्साहबर्धन किया। इसी क्रम में मा० अध्यक्षा ने समस्त नगरवासियों से अपील की कि हमारा नगर इसी तरह साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने हेतु समस्त नगरवासी नगर पंचायत प्रशासन को सहयोग प्रदान करें जिससे भविष्य में हमारी नगर पंचायत प्रदेश में भी प्रथम स्थान प्राप्त करें। नगर पंचायत महरौनी भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्तम प्रयास करने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर रामदास कुशवाहा लिपिक, अरहन्त जैन‚ राजअहमद खान‚ शादिक खांन‚ वेदप्रकाश त्रिपाठी, भागीरथ कुशवाहा, वृजभूषण तिवारी (पिंकू)‚ राजेश साहू, रवि बाल्मीकि‚ कैलाश वाल्मीकि एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ