*अतिवृष्टि ओर पीला मेजेक रोग से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए कांग्रेसियो ने किया तहसील का घेराव दिया ज्ञापन
*पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ तहसील में कांग्रेसियो ने ज्ञापन दिया
बटियागढ़ तहसील में आज जिला पंचायत सदस्य राव ब्रजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने अम्बेडकर चौक से होते हुए तहसील परिसर में अपनी खराब फसल को लहराते हुए तहसीलदार अर्चना उइके को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया गया कि अतिवृष्टि ओर पीला मोज़ेक रोग से सोयाबीन ओर उडद मूंग की फसल खराब हो गई है, जिसका तत्काल सर्वे किया जाय और किसानों को 40000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाय। इस अवसर पर राव ब्रजेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा ओर किसानों की समस्या गिनाई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार सिंह किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जनपद अध्यक्ष पथरिया गौरव पटेल कैलाश सिंह बहादुर सिंह अमजद खान परम सिंह डॉक्टर चरण सिंह डॉक्टर घुराटा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ