रोजगार मेला में 212 का हुआ पंजीयन




म.प्र.शासन की रोजगारोन्मुखी नीति के तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अन्तर्गत म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला छतरपुर द्वारा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अमर बहादुर सिंह के निर्देषन व मार्गदर्षन में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला ग्राम पंचायत पहरा विकासखंड गौरिहार में आयोजित किया गया।

मेले का उद्घाटन बाबा भारती, जनपद पंचायत उपाध्याक्ष, दिवाकर तिवारी जिला प्रबंधक (कौशल उन्नयन एवं रोजगार), केपी द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मनोज दीक्षित सरपंच द्वारा किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक सोनू सुशीला यादव ने बताया कि मेले में देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने आवश्यकता के अनुरूप प्रतिभागियों की शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर चयन किया। इस दौरान एस.आई.एस. सिक्योरिटी  के लिए 28, ग्रेन्युअल आर्गनिक एग्री प्रा.लि. सागर के लिए 24, फूड क्राफ्ट के लिए 38, वेलस्पेन गुजरात प्रा.लि. के लिए 42 और यशस्वी ग्रुप के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन हुआ।
मेले में कुल 212 बेरोजगारों ने अपना पंजीयन कराया।अब27 नवम्बर को  ग्राम पंचायत भवन कार्यालय प्रांगण, सुनवाहा विकासखंड बकस्वाहा में और 28 नवम्बर को पशु अस्पताल प्रांगण रेस्ट हाउस के सामने चंदला विकासखंड लवकुशनगर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ