शेयर मार्केट: एक बार फिर बाजार दिखा गुलजार, लगातार आठवें दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड 43593 स्तर पर रहा, निफ्टी भी 12700 के पार

 



  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 167 लाख करोड़ रुपए पार पहुंच गया है
  • निफ्टी में शामिल 43 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और सात के शेयरो में गिरावट रही

बुधवार को लगातार 8वें दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 316.02 अंक ऊपर 43,593.67 पर और निफ्टी 118.05 अंक ऊपर 12,749.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि, एक समय सेंसेक्स ने 43,708.47 स्तर को भी टच किया था, जो इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर (इंट्राडे) है। आज बाजार की बढ़त को फार्मा और मेटल शेयरों ने लीड किया। बाजार में बढ़त कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का शेयर भी पहली बार 167 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा गया है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में हिंडाल्को का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर भी 7% ऊपर बंद हुआ है। ल्युपिन का शेयर 5% ऊपर बंद हुआ। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 5% नीचे बंद हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर भी 2% नीचे बंद हुआ है। सुबह सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
हिंडाल्को207.808.03
टाटा स्टील475.757.66
डॉ. रेड्डीज4,893.004.15
एक्सिस बैंक607.754.14
आयशर मोटर2,322.753.93

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
इंडसइंड बैंक791.555.23
रिलायंस इंड.1,998.404.13
टाइटन1,278.152.09
एशियन पेंट्स2,180.000.90
ब्रिटानिया3,492.000.47

बीएसई पर करीब 48% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 167.44 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,934 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,433 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,433 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
  • 100 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 65 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 242 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 237 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 444 अंक ऊपर बंद हुआ है। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 74 अंको की गिरावट के साथ 26,227 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.53% नीचे 3,342.20 पर बंद हुआ।

मंगलवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कोरोना वैक्सीन की खबर से मंगलवार को बाजार लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल BSE सेंसेक्स 680.22 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 43,277.65 पर बंद हुआ था। हालांकि, यह एक समय 43 हजार 316 के स्तर तक भी चला गया था। निफ्टी भी पहली बार 12,631.10 स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार की तेजी को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। बैंक इंडेक्स 1071 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स 841 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल बजाज फाइनेंस का शेयर 9% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि टेक महिंद्रा, सिप्ला और टेक महिंद्रा के शेयर 5-5 फीसदी नीचे बंद हुए थे।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.90% की बढ़त के साथ 262.95 अंक ऊपर 29,420.90 पर बंद हुआ था। जबकि, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.14% की गिरावट के साथ 4.97 पॉइंट नीचे 3,545.53 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 1.74% की गिरावट के साथ 206.10 अंक नीचे 11,624.30 पर बंद हुआ था।

हालांकि, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.79% ऊपर 6,296.85 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.55% की बढ़त के साथ 5,418.97 पर बंद हुआ था। मंगलवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.51% ऊपर 13,163.10 पर बंद हुआ था।

क्लोजिंग बेल: बीएसई सेंसेक्स 316.02 अंक ऊपर 43,593.67 पर और निफ्टी 118.05 अंक ऊपर 12,749.15 पर बंद हुआ।

02:37 PM सेंसेक्स 308.68 अंक ऊपर 43,586.33 पर और निफ्टी 118.55 ऊपर 12,750.05 पर कारोबार कर रहा है।

02:33 PM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 400 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में औरो फार्मा का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है। ल्युपिन और टोरेंट फार्मा के शेयर 5-5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

02:00 PM BSE सेंसेक्स 109.29 अंक ऊपर 43,386.94 पर और निफ्टी 60.44 अंक ऊपर 12,691.50 पर कारोबार कर रहा है।

01:53 PM BSE में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप भी 13.57 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

01:52 PM BSE ऑयल एंड गैस इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4% नीचे कारोबार कर रहा है।

12:29 PM BSE सेंसेक्स 100.41 अंक नीचे 43,177.24 पर और निफ्टी 6.45 अंक नीचे 12,624.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:24 AM BSE सेंसेक्स 147.06 अंक नीचे 43,130.59 पर और निफ्टी 32.30 अंक नीचे 12,598.80 पर कारोबार कर रहा है।

10:51 AM BSE पावर इंडेक्स में शामिल 14 कंपनियों में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि अदानी ट्रांसमिशन और एनएचपीसी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

10:41 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ कंपनियों के शेयर बढ़त और दो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:58 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.75% की बढ़त है। इंडेक्स में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -एनएसई
सोर्स -एनएसई

09:55 AM सेंसेक्स 402.65 अंक ऊपर 43,680.30 पर और निफ्टी 130.65 अंक ऊपर 12,761.75 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:30 AM बैंकेक्स इंडेक्स में शामिल 10 में से आठ के शेयर बढ़त और दो के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में कोटक बैंक का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:28 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि छह कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई
सोर्स - बीएसई

09:15 AM BSE सेंसेक्स 166.41 अंक ऊपर 43,444.06 पर और निफ्टी 49.50 अंक ऊपर 12,680.60 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ