वोटों की गिनती शुरू, बिहार में फिर नीतीशे कुमार या तेजस्वी सरकार? कुछ देर में रुझान, जानें हर अपडेट : Bihar Chunav Result 2020

Bihar Election Result Latest Updates: बिहार में तीन चरणों में हुए वोटिंग के बाद आज परिणाम की बारी है। एनडीए और महागठबंधन ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। राज्य में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।



पटना के एक बड़े होटल में कांग्रेस नेताओं का डेरा
इस बीच चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पटना में दफ्तर छोड़ एक बड़े होटल में डाला डेरा। विधायक टूटने के डर से पटना के एक बड़े होटल में इंतजाम किए गए हैं। रणदीप सुरजेवाला वहीं बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जीते हुए विधायक सीधे सुरजेवाला से संपर्क करेंगे और संभवत होटल जाएंगे।

काउंटिंग सेंटर के स्ट्रॉन्ग रूम खुले
काउंटिंग सेंटरों पर स्ट्रॉन्ग रूम खुल चुके हैं। कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट मतपत्र गिने जाएंगे, उसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी।

बिहार में फिर नीतीश या तेजस्वी सरकार?
बिहार की जनता का फैसला आज आ जाएगा। क्या फिर से सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बनेंगे या तेजस्वी के सिर सजेगा बिहार का ताज।

बीजेपी के बड़े नेता रिजल्ट से पहले दिल्ली तलब

बता दें कि बिहार बीजेपी के लगभग सभी बड़े नेता दिल्ली तलब किए गए हैं। एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बढ़त के बाद बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई थी।
38 जिलों में 55 मतदान केंद्रों पर गिनती
परिणामों का रुझान सुबह साढ़े 8 बजे से आने की संभावना है जबकि वास्तविक परिणाम 2-3 बजे से सामने आने लगेंगे। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

पहला रुझान सुबह 8.30 तक

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतपत्रों की गणना होगी। सुबह 8:15 बजे ईवीएम से गणना की शुरुआत हो पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम से एक राउंड की गणना करने में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इसलिए पहला रुझान सुबह 8:30 बजे तक आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ