Constitution of India का आयोजन आज


जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को होगा। इस अवसर पर माननीय् प्रधानमंत्री जी द्वारा गुजरात के केवडिया में प्रातः 11 बजे संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, नेशनल एवं दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर होगा। कार्यक्रम में समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र आदि शामिल हो सकेंगे। इस अवसर पर संविधान के मूल एवं सिद्धांत के संबंध में चर्चा एवं वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। एनआईसी द्वारा कार्यक्रम की लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों से अपेक्षा की गयी है कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ