Mumbai Indians vs Delhi Capitals Final Live Score Updates: आईपीएल 2020 का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपटिल्स के बीच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली ने मुंबई को 156 रनों का टारगेट दिया है.
दुबई: आईपीएल 2020 के खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में 116-2 रनों का स्कोर बना लिया है. टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा (64) और ईशान किशन (9) क्रीज पर डटे हुए हैं.
इससे पहले दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद रहते हुए 64 रनों की उम्दा पारी खेली. साथ ही ऋषभ पंत ने भी शानदार 56 रन बनाए. मुंबई के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने घातक बॉलिंग करते हुए 3 विकेट चटकाए.
रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा
एम आई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिताब मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 36 बॉल में अपने आईपीएल करियर 39वां अर्धशतक पूरा किया
सूर्यकुमार रन आउट
मुंबई के सूर्यकुमार यादव 19 रनों पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए.
मुंबई को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डीकॉक 20 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर चलते बने.
मुंबई की पारी की हुई शुरुआत
दिल्ली की तरफ से मिले 157 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का पारी शुरू हो चुकी है. टीम के सलामी बल्लेबाज मैदान पर.
दिल्ली ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
खराब शुरुआत के दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया है.
अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 40 बॉल में शानदार तरीके अपने आईपीएल करियर का 16वां और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया
पंत फिफ्टी बनाकर आउट
दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस मैच में 35 बॉल में अपने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद 38 बॉल में 56 रन बनाकर पंत चलते बने.
नहीं चला धवन का बल्ला
दिल्ली के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस मैच में 15 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर बोल्ड हुए
फ्लॉप रहे रहाणे
इस खिताबी मुकाबले में दिल्ली के अजिंक्य रहाणे 2 रन पर बोल्ट का दूसरा शिकार बने.
पहली बॉल पर आउट स्टोइनिस
दिल्ली के मैन इन फॉर्म बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर आउट हुए.
फाइनल मुकाबले में दिल्ली की पारी शुरू
टॉस जीतकर इस फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी शुरू कर दी है. टीम के सलामी बल्लेबाज मैदान पर मौजूद.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Team): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कुल्टर-नाइल.
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Team): श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, प्रवीण दुबे, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा और एनरिच नोरत्जे.

0 टिप्पणियाँ