स्टोन पार्क की स्थापना हेतु संसद ने लिखा पत्र

छतरपुर जिले की ग्रेनाइट खदानों से निकलने वाली ग्रेनाइट पत्थरों की कटिंग पॉलिसिग इत्यादि के लिए खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने खनिज मंत्री को पत्र लिखकर यहां एक स्टोन पार्क की स्थापना हेतु पत्र लिखा है  । 

सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से कलेक्टर के द्वारा लिखित संदर्भित पत्र को स्पष्ट करते हुए पत्र के माध्यम से कहा है कि जिले में उच्च क्वालिटी के ग्रेनाइट पत्थरों को कटिंग एवं पॉलिशिंग करने हेतु अगर यहां स्टोन पार्क की स्थापना होती है तो ना सिर्फ यहां की खनिज संपदा का उचित दोहन हो सकेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा, इस संदर्भ में  सांसद महोदय द्वारा  तदानुसार कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया है   ।                                   


राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ