बांध परियोजनाएं देगी बुंदेलखंड के विकास को गति



 बुंदेलखंड के किसानों के खेतों में हरियाली लाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। इसके तहत योगी सरकार यहां पर एक के बाद एक विकास के लिए बांध परियोजनाएं विकसित कर रही है। योगी सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास देने के लिए अन्य कई परियोजनाएं भी विकसित की है। 

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की विभिन्न परियोजनाओें पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं में बुंदेलखंड क्षेत्र के भावनी बाँध, रतौली वीयर, लखेरी, बण्डई, बांध परियोजनाएं शामिल है। सिंचाई एवं जलसांसधन विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देश के हिसाब से भावनी बांध परियोजना से ललितपुर जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसीलिए यहां पर सिंचाई को पूरा कराने के लिए बहुत ही तेजी से कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने पर 3800 हेक्टयर सिंचन क्षमता सृजित होगी और 2250 किसान लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार रतौली वीयर परियोजना जो कि महोबा जिले में स्थित है। सिंचाई विभाग की तरफ से इसका भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके पूरा होने पर 1050 हेक्टयर सिंचन क्षमता सृजित होगी तथा 550 किसान लाभान्वित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ