Banner

किसान आंदोलन LIVE- महापंचायत में पहुंच रही हजारों की संख्या में भीड़

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत के लिए मंच बनाया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। 

तीनों कृषि कानून को लेकर किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। महापंचायत को लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के बाद भारतीय किसान यूनियन ने आगे की रणनीति बनाने के लिए यह महापंचायत बुलाई है। नरेश टिकैत की अपील के बाद से ही बड़ी संख्या में किसानों का जत्था यहाां पहुंचने लगा था। ट्रैक्टर पर भारत का तिरंगा और भाकियू का झंडा लगाए किसान राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

किसान महापंचायत के लिए प्रशासन की तरफ से इजाजत मिलने के बाद ही टकराव की स्थिति टल गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन के लोग पूरी तरह से सतर्क हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महापंचायत में हिस्सा लेने आ रहे किसानों की भीड़ के कारण कई रूट में बदलाव किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ