Banner

#SushantDay: सुशांत के जीवन से जुड़े कुछ अनकहे किस्से

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। असमय हुई उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फिल्मी सफर में कई शानदार फिल्मों में अभिनय करके खूब नाम कमाया था। 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। टीवी की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए चलिए आपको बताते हैं।


साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया था। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए।

बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला।

साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई।

इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए। साल 2016 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड में छा गए। इसके बाद वो 'राब्ता', 'केदारनाथ', 'सोनचिड़िया', 'छिछोरे' और 'ड्राइव' में नजर आए।

2019 ‘छिछोरे’ सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे अच्छी फिल्म बताई गई। सिनेमाघर में रिलीज होने वाली यह आखिरी फिल्म थी। वहीं सुशांत के करियर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कई मायनों में नई पीढ़ी की इंस्पिरेशन थे और उनके चाहनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी. फिल्म छिछोरे के लिए भले ही उन्हें कोई सम्मान ना मिला हो मगर इसमें कोई दोराय नहीं है कि फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

फिल्म में अपने बेटे को सुसाइड ना करने की सलाह देने वाला एक्टर कुछ महीनों में ही खुद सुसाइड कर लेगा शायद ही किसी ने ये सोचा होगा. सुशांत को चाहनेवाले उन्हें मिस कर रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं। 

सुशांत की डेथ अब पूरे देश के लिए एक मिस्ट्री बनती जा रही है। मामले की सीबीआई जांच चल रही है. अब ये देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में सुशांत की मौत को लेकर क्या खुलासा होता है। आज भले ही सुशांत हमारे बिच नहीं है पर वो हमेश सभी के दिलो में ज़िंदा रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ