Banner

31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जिला हमीरपुर में आयोजित करने की मांग

हमीरपुर प्रदेश के खो-खो संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मिला पंहुचा। जंहा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता जिला हमीरपुर के एनआईटी के खेल मैदान में आयोजित किया जाने की मांग रखी।

                                 

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने प्रतिनिधिमंडल ने जब यह मांग रखी तब उन्होंने प्रसन्नता पूर्वक इस प्रतियोगिता के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी। इस प्रतिनिधिमंडल में खो-खो संघ के प्रदेश महासचिव देवी दत्त तनवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक, उपाध्यक्ष एलआर वर्मा, चमन लाल तंवर, महासचिव लक्ष्मी दत्त, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह ठाकुर, प्रधान खो-खो संघ हमीरपुर अश्वनी गुप्ता, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव जगोता आदि मौजूद रहे। जिला सचिव विजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं, संघ के सदस्यों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रगट किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ