Banner

साहित्यकार संतोष पटैरिया को परमवीर सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया

महोबा :  जिले के साहित्यकार संतोष पटैरिया को दिल्ली के हिंदी भवन में परमवीर सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया।

                          
            समारोह में साहित्यकार संतोष पटैरिया को सम्मानित करते पूर्व थलसेना अध्यक्ष

काव्यकुल संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में रविवार को दिल्ली स्थित हिंदी भवन में भगत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ख्याति प्राप्त साहित्यकारों व कवियों ने हिस्सा लिया। समारोह में पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी ने महोबा के वरिष्ठ साहित्यकार संतोष पटैरिया को परमवीर सृजन सम्मान देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साहित्यकार ने मजहब नहीं सिखाता शीर्षक से कहानीकारों की कहानियों का संग्रह भी पूर्व थलसेना अध्यक्ष को भेंट किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ