कॉलेज के सामने मटके रखकर प्रदर्शन: छात्र बोले- यहां न वाटर कूलर, न गर्ल्स कॉमन रूम



कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण:सीएम बोले- खजुराहो को ओरछा, पन्ना और कालींजर से जोड़ने के लिए चलाएंगे हैलीकॉप्टर

खजुराहो

खजुराहो में नव निर्मित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण, पर्यटक यहां साधना कर सकेंमुख्यमंत्री ने मंच से कलेक्टर काे दी हितायत जिले के प्राचीन तालाबाें से हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाए

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 26 मार्च की दोपहर खजुराहो में नव निर्मित छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। उन्होंने इन कन्वेंशन सेंटर के नाम में महाराजा शब्द जाेड़कर महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर नाम किया। साथ ही खजुराहाे काे बुंदेलखंड के अन्य पर्यटक स्थलाें से जाेड़ने के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू कराने की घाेषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने भाषण की शुरुआत महाराजा छत्रसाल के महिमा गान के साथ की। उन्होंने अपना उद्बोधन शुरू करते हुए कहा “छत्ता तोरे राज में धक धक धरती होय- जित जित घोड़ा पग धरै तहां तहां हीरा होय’’। उन्होंने कहा कि अब खजुराहो नृत्योत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा, जैसा इस साल भारत सरकार के पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल के सहयोग से मंदिर परिसर के अंदर किया गया।


बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही:बिजली के खंभे खड़े करते समय अचानक चालू हुई सप्लाई, करंट लगने से एक की मौत, चार घायल 

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते छतरपुर रोड संजय नगर में पावर स्टेशन में काम के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो जाने करंट लगने पर एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि 4 श्रमिक झुलस गए। संजयनगर में नया 33 हजार केवी का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसका कार्य एक कपंनी को दिया गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे संजय नगर सब स्टेशन में बड़ी लाइन जोड़ने का कार्य चल रहा था। बड़ी लाइन से जोड़ने के काम के लिए विद्युत विभाग द्वारा इश्तहार भी जारी किया गया था कि सुबह 7ः30 से 10ः30 तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।


बदमाशों के हौसले बुलंद:बैंक के अंदर बैग में ब्लेड मारकर 49 हजार रुपए चोरी, कुछ दिन पहले साढ़े तीन लाख हुए थे चोरी

छतरपुर

महोबा रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा मेें एक सप्ताह में रुपए चोरी होने की दूसरी वारदात है। शुक्रवार को बैंक के अंदर काउंटर पर खड़े एक उपभोक्ता के बैग में किसी बदमाश ने ब्लेड मारकर 49 हजार रुपये चुरा लिए। घटना की सूचना बैंक प्रबंधन और पुलिस में की गई है। शुक्रवार को गोयरा निवासी 70 वर्षीय राजाराम शुक्ला अपनी भतीजी की शादी के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा लवकुशनगर से रुपए निकालने आए थे।


परिवहन विभाग:11 बसों से साढ़े 64 हजार समझौता शुल्क व 16700 रुपए का टैक्स वसूला

छतरपुर

परिवहन विभाग लगातार जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग करते हुए की कार्रवाई

परिवहन आयुक्त और जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में संचालित यात्री वाहनों की लगातार चेकिंग अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में जारी है। इसके तहत पहाड़ी बंधा चैकपोस्ट प्रभारी सगीर अहमद अंसारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर कई वाहनों को चेक किया। इस दौरान विभाग के नियमों को पालन न करने पर 6 बसों पर कार्रवाई करते हुए 44500 रुपए का समझौता शुल्क वसूला गया। चैकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


शहर में नहीं लगेंगे हॉट बाजार:दुकानदारों को आगामी आदेश तक के लिए नगरपालिका द्वारा चिह्नित किए स्थानों पर दुकानें लगाने के आदेश

छतरपुर

काेरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन के द्वारा शहर में लगने वाले सभी साप्ताहिक हॉट बाजार बंद करने का निर्णय लेते हुए, इन दुकानदारों को आगामी आदेश तक के लिए नगरपालिका के द्वारा चिंहित किए गए स्थानों पर दुकानें लगाने के आदेश दिए है। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

जिसको ध्यान में रखते हुए लोगों को मास्क लगाने, सशाेल डिस्टेसिंग और कोरोना गाईन लाईन का पालन करने लोगों काे जागरुक किया जा रहा है। इसी के चलते प्रशासक एवं कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में नगरपालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के द्वारा शहर में सब्जी दुकानदार और सड़क किनारे लगने वाली दुकानों के लिए जगह चिंहित की गई है। इसके लिए पूरे नगर में एलाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही 


कार्रवाई की मांग:मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से युवक ने एसपी से शिकायत की

छतरपुर

नौगांव थाना क्षेत्र के नगर में पिछले माह एक युवक के साथ दुकानदार ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज में किया गया। पर पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इस बात से दुखी पीड़ित ने एसपी को आवेदन सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को आवेदन सपने आए नौगांव के प्रमोद रैकवार ने बताया कि वहीं के आरोपी दुकानदार के यहां वह काम करता था। पर गाली गलौज के साथ समय पर रुपए न देने के कारण उसने दुकान से काम बंद करते हुए दूसरी दुकान पर काम करना शुरू कर दिया।


हादसों की जानकारी एप पर करना होगी अपलोड:मद्रास में बैठे विशेषज्ञ विश्लेषण कर हर हादसे का कारण और इससे बचने के उपाय बताएंगे

छतरपुर 

हाईवे पर हादसों में होने वाली मौतों की जानकारी अब प्रशासन द्वारा एप पर अपलोड की जाएगी। यह नई योजना 1 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसे पूरे देश भर में लागू किया जाएगा। आईरेड (इंडियन रोड एक्सीडेंट डाटा) एप पर अपलोड किए गए फोटो, वीडियो सहित अन्य जानकारी का विश्लेषण कर विशेषज्ञ हादसे का कारण और इससे बचने के उपाय बताएंगे। बता दें कि छतरपुर जिले में हर साल करीब ढाई हजार से अधिक छोटे-बड़े हादसे होते हैं। इनमें करीब 500 से अधिक लोगों की मौत होती है।

देशभर में दुर्घटना में हो रही मौतों की दर कम करने के लिए 1 अप्रैल से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस परियोजना लागू की जा रही है। इसके तहत हादसा होने के बाद मौके की फोटो और वीडियो के साथ हादसे के कारणों की जानकारी मोबाइल एप आईरेड के माध्यम से अपलोड की जाएगी। इसके बाद मद्रास में बैठे विशेषज्ञों द्वारा इसका विश्लेषण कर हादसों में कमी लाने के लिए उपाय बताए जाएंगे।


बड़ामलहरा में आग से नुकसान:सिलेंडर में आग लगने से गुमटी जलकर खाक, दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई

छतरपुर

नगर के मंडी रोड पर एक चाय की गुमटी में सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार राम प्रसाद कुशवाहा निवासी बड़ामलहरा एक डिब्बे में चाय की दुकान संचालित करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई।

आग लगने से दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और 100 नंबर को फोन किया। सूचना मिलते ही कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड और 100 नंबर मौके पर पहुंच गए तथा आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना घटने से बच गई।


पान के किसान परेशान:अधिकारी नहीं कर रहे पान बरेजा का सर्वे, केवल 5 दिन बाकी, किसानों की चिंता बढ़ी

छतरपुर

महाराजपुर, पनागर, लवकुशनगर, निवारी व बारीगढ़ में पान के किसान परेशान

किसानों ने पान बरेजा का निरीक्षण जल्द से जल्द करने की मांग की है

जिले के 200 से अधिक किसानों ने नया पान बरेजा स्थापित करने के लिए पिछले जनवरी-फरवरी माह में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत में ऑनलाइन आवेदन किया। इन नए पान बरेजों का उद्यानिकी विभाग के स्थानीय अधिकारियों को निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है, ताकि इन किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। पर स्थानीय अधिकारी इन किसानों के बार-बार बुलाने के बाद भी मौके का निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे हैं। पांच दिन बाद वित्तीय वर्ष खत्म होने के कारण इन किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं और परेशान हो रहे हैं।


महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि:आजादी का अमृत महोत्सव पर विवि परिसर में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

छतरपुर

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि छतरपुर में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तृतीय चरण के दूसरे दिन विवि में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल व नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा भारत को स्वतंत्रता दिलाने में जो योगदान दिया वो उसे प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल व नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए चित्र विवि के सभाकक्ष में लगाए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो टीआर थापक, कुलसचिव डॉ पुष्पेंद्र कुमार पटेरिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ बहादुर सिंह परमार, हर्षित ताम्रकार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संयोजक डॉ कल्पना वैश्य, डॉ गायत्री वाजपेयी, समिति की डॉ विभा वासुदेव और डॉ राजू अहरवाल ने अपना समय देकर प्रदर्शनी को सफल बनाया। विवि के एम आलम खान द्वारा अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों व छात्रों का आभार व्यक्त किया


कॉलेज के सामने मटके रखकर प्रदर्शन:छात्र बोले- यहां न वाटर कूलर, न गर्ल्स कॉमन रूम

टीकमगढ़

पीजी कॉलेज में बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ छात्रों ने प्रदर्शन किया। यहां तक कि छात्राओं ने मटका लेकर प्रोफेसर के चेंबर में घुसकर नारेबाजी की। टीकमगढ़ जिले का अग्रणी महाविद्यालय होने के बावजूद भी वहां पर सुविधाओं का अभाव है। जिसको लेकर छात्रों ने कॉलेज परिसर में सामूहिक रूप से आंदोलन किया। अध्यक्ष केतन अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 का भयानक समय चल रहा है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा न तो कॉलेज में सैनिटाइजर की व्यवस्था की और न ही कोरोना के प्रति सतर्कता बरती जा रही है।


कोरोना का बैन:होलिका दहन के बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध, शैक्षणिक संस्थाएं, जिम, पार्क, स्वीमिंग पूल रहेंगे बंद, शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 50 लोग

सागर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने पाबंदियां लगाई हैं। शहर में शैक्षणिक संस्थाएं, जिम, पार्क, स्वीमिंग पूल, खेल मैदान, सिनेमा घर बंद रहेंगे। शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं शवयात्रा में 20 और मृत्युभोज में 50 लोग हिस्सा ले सकेंगे। होली पर्व पर होलिका दहन के बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छोटे स्वरूप में होलिका दहन कर सकेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को शांति समिति और क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिए गए। कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण को देखते हुए धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाकडाउन रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ