देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार मिला:बकस्वाहा के जंगल में हैं 3.42 करोड़ कैरेट के हीरे, 2.15 लाख पेड़ काटकर निकालेंग
हीरा खदान के लिए 62 हे. जंगल चिह्नित लेकिन प्रोजेक्ट के तहत 382 हे. का जंगल साफ करने की तैयारीपन्ना की मझगवां खदान में 22 लाख कैरेट हीरे हैं, अब बकस्वाहा की जमीन 15 गुना ज्यादा हीरे उगलेगीप्रदेश सरकार आदित्य बिड़ला समूह को 50 साल के लिए पट्टे पर दे रही जमीन
देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार मिल गया है। छतरपुर जिले के बकस्वाहा के जंगल की जमीन में 3.42 करोड़ कैरेट हीरे दबे होने का अनुमान है। अब इन्हें निकालने के लिए 382.131 हेक्टेयर का जंगल खत्म किया जाएगा। वन विभाग ने जंगल के पेड़ों की गिनती की, जो 2,15,875 है। इन सभी पेड़ों को काटा जाएगा। इनमें 40 हजार पेड़ सागौन के हैं, इसके अलावा केम, पीपल, तेंदू, जामुन, बहेड़ा, अर्जुन जैसे औषधीय पेड़ भी हैं। अभी तक देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार पन्ना जिले में है। यहां जमीन में कुल 22 लाख कैरेट के हीरे हैं। इनमें से 13 लाख कैरेट हीरे निकाले जा चुके हैं। 9 लाख कैरेट हीरे और बाकी है। बकस्वाहा में पन्ना से 15 गुना ज्यादा हीरे निकलने का अनुमान है।
रिश्ते का खूनी अंत:चाचा की हत्या कर थाने पहुंचा, बोला- चचेरे भाई ने मारा, कपड़ों पर खून के छींटे से पकड़ाया
छतरपुर
8 एकड़ जमीन हड़पने रची साजिश, बोरिंग कराने के बहाने खेत पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का 25 वर्षीय युवक गुरुवार की शाम खजुराहो से अपने गांव चाचा के घर पहुंचा। आरोपी 8 एकड़ खेत पर बोर कराने का बहाना करके अपने 50 साल के चाचा को लेकर खेत पहुंचा और उसी से कुल्हाड़ी मांगकर 50 मीटर दूर खड़े बेटे के सामने तीन बार पीछे से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी आरोपी ने हमला कर हत्या करने का प्रयास किया, पर वह मौके से भाग निकला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने चचेरे भाई को पिता की हत्या के आरोप में फंसाने के लिए थाने पहुंचा तो पकड़ा गया।
कोरोना टीकाकरण:10 केंद्रों पर 1977 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन, जिले में 39 केंद्रों पर हो रहा है टीकाकरण
छतरपुर
स्वस्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर स्थापित 3 अस्पतालों सहित जिले के 10 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन कराया गया। कम केंद्र पर टीकाकरण होने के कारण शुक्रवार को 1977 लोगों ने टीका लगवाए। शुक्रवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं निकला है। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 39 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
1 अप्रेल को जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। इस कारण पहले दिन 7109 लोगों का टीकाकरण किया गया, लेकिन दूसरे दिन ही टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई। शुक्रवार को सिर्फ 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस कारण से 1977 लोगों को ही कोरोना टीका का डोज लगाया जा सका। वहीं सागर लैब द्वारा शुक्रवार को दी गई 192 सेंपल की जांच रिपोर्ट में जिले का एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। वहीं दो मरीजों के डिस्चार्ज होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 43 पहुंच गई है
निर्माण कार्य में धांधली:अधिकारियाें की मिलीभगत से रामपुर पंचायत ने सीमा क्षेत्र के बाहर करा दिया चैकडेम व पुलिया का निर्माण
छतरपुर
जनपद पंचायत छतरपुर के तहत रामपुर ग्राम पंचायत में विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से निर्माण कार्यों में लगातार अनियमितता बरती जा रही है। ग्राम पंचायत ने अपनी सीमा क्षेत्र के बाहर दूसरी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य कराते हुए राशि का आहरण कर लिया है। इतना ही नहीं पंचायत अपने ही पुराने सरकारी निर्माण कार्यों को तोड़कर निर्माण सामग्री का उपयाेग नए निर्माण कार्याे में करके गड़बड़ी कर रही है।
रामपुर पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र से बाहर हतना ग्राम पंचायत में करीब 15 लाख की लागत से चैकडेम का निर्माण करा दिया गया। इसके साथ ही ढिलापुर पंचायत की जमुनिया पुलिया में करीब 10 लाख की लागत से मनरेगा याेजना का कार्य कराया गया। जिन स्थानों पर यह कार्य कराए गए हैं, वह पंचायत क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा इन कार्यों को स्वीकृत करते हुए निर्माण कराया गया है।
बारीगढ़ में निर्माण कार्य का विरोध:आरोप- घटिया सामग्री का किया जा रहा उपयोग, जरेहटा में सीसी रोड का ग्रामीणों ने जताया विरोध
छतरपुर
गौरिहार जनपद अंर्तगत ग्राम पंचायत जरेहटा में बजरंगबली मंदिर से मुक्तिधाम तक पंचायत के द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें मिट्टी युक्त बालू और घटिया किस्म के सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। जरेहटा पंचायत पूर्व में बनाई गई सीसी रोड में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए है।
जिससे नाली का पानी इन गड्ढों में भरने से ग्रामीणों को यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी के चलते ग्रामीण अब नई सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देकर रखते हुए मजबूत सडक निर्माण कराना चाहते हैं। जिससे सीसी सडक पर जल्दी खराब न हो और इसमें जल्द दरारें न आए।
महाराजपुर में आगजनी का मुआयना:जली गेहूं की फसलों को देखने खेतों में पहुंचे विधायक
छतरपुर
विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्रामो में विगत दिनों हुई आगजनी की घटनाओं से किसानों की जली हुई फसलों का विधायक नीरज विनोद दीक्षित ने बुड़रख, मनकारी, खिरवा, मुखर्रा, टटम, गुदारा सहित अन्य ग्रामों का दौरा करते हुए निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं को जाना। इसके साथ साथ उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके पर श्री दीक्षित ने विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए किसान भाइयों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे उन लोगों के साथ हर संभव मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। साथ ही वे लोगों के बच्चों की शादी सहित विभिन्न समस्याओं में हर संभव मदद करेंगे। इसके बाद विधायक ने तत्काल ही पटवारी एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्काल रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
बड़ामलहरा में बिजली बिलों की वसूली:1 करोड़ 58 लाख रुपए बिजली बिल की वसूली, 6 करोड़ 70 लाख का बिजली बिल बकाया था
छतरपुर
मध्यप्रदेश पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के बड़ामलहरा वितरण केंद्र के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं से मार्च माह में एक करोड़ 58 लाख 50 हज़ार की बिजली बिल की वसूली की गई। मामले की जानकारी देते हुए वितरण केंद्र में पदस्थ जेई रमेश चंद रिछारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे वितरण केंद्र में सभी प्रकार के उपभोक्ताओं के ऊपर 6 करोड़ 70 लाख रुपए का बिजली विल बकाया था।
इसमें से मार्च माह में 1 करोड़ 58 लाख 50 हज़ार रुपए की बिजली बिल की वसूली की जा चुकी है। शेष बकाया राशि का अगले 2 माह में अभियान चलाकर वसूली करने का लक्ष्य है। इसमें बिल जमा न करने बाले बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और बैंक खाते सीज करने जैसी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिजली समस्या निवारण शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा
कोविड नियमों का उल्लघंन:बड़े शहरों से आने वाले बस यात्री बिना मास्क के पहुंच रहे शहर, नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
छतरपुर
छतरपुर पहुंचने वाले यात्री नहीं कर रहे कोविड नियमों का पालन
प्रदेश के इंदौर, भोपाल सहित जबलपुर में कोरोना संक्रमण अधिक फैला है
प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों सहित प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई बड़े शहरों में इन दिनों काेराेना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी इन शहरों से बस के माध्यम से आने वाले यात्री न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही छतरपुर बस स्टेंड पर इन यात्रियों की स्वस्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीनिक कर जांच की जा रही है।
धार्मिक आयोजन:पं उमाशंकर व्यास ने कहा भगवान भक्त के मन में बसते हैं, उनकी चमक-धमक में नहीं
छतरपुर
नौगांव के पास स्थित धौर्रा मंदिर में कथा व्यास ने सुनाई रामरस से भरी कथा
नौगांव के समीप स्थित धौर्रा मंदिर में इन दिनों रामरस प्रवचन की गंगा बह रही है। जिसमें संत रामकिंकर के परम शिष्य उमा शंकर व्यास द्वारा कथा के पहले बताया गया कि भगवान भक्त के स्वभाव के वश में होते हैं। कथा प्रसंग में व्यास ने बताया कि जब दुर्वाशा ऋषि ने राजा अमरीश को नाराज होकर श्राप दे दिया, तब भगवान द्वारा नियुक्त सुदर्शन चक्र दुर्वाशा ऋषि को मारने के लिए दौड़ा और दुर्वाशा ऋषि जान बचाकर तीनों लोको में भागते फिरे।जब उनकी रक्षा करने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ तब उनको किसी ने सलाह दी कि आप महाराज अमरीश के शरण में जाए, वहीं आपकी रक्षा कर सकते हैं। जब ऋषि दुर्वाशा राजा अमरीश के पास पहुंचे तब उन्हें क्षमादान मिलने पर ही सुदर्शन चक्र से उनकी रक्षा हो सकी। कथा में बताया गया कि भगवान भक्त के मन में बसते है, चमक-धमक में नहीं
श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का दूसरा दिन:धीरेंद्र ने कहा युवा पीढ़ी को चित्रों की अपेक्षा अपने चरित्र से लगाव होना चाहिए
छतरपुर
क्षेत्र के कल्याण की मनोकामना व कोरोना महामारी संकट निवारण के लिए स्थानीय विधायक द्वारा सागर रोड स्थित खेलग्राम में आयोजित किए जा रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन बागेश्वर धाम संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दरबार आयोजित किया गया। इसके बाद शाम के समय कथा के श्रोता और वक्ता के लक्षणों को परिभाषित करते हुए कथा सुनाई।
दमोह उपचुनाव:भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के चचेरे भाई को मिली पुलिस सुरक्षा, बोले- नाम वापस नहीं लूंगा, निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा
दमोह
नामांकन फार्म वापस लेने के लिए दवाब न बनाया जाए, इसलिए पुलिस से सुरक्षा मांगी, दो आरक्षक घर पर तैनात
बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह के चचेरे भाई और दमोह विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी वैभव सिंह की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षक तैनात कर दिए हैं। इससे पहले उन्होंने नामांकन फार्म भरने के बाद आवेदन देकर सुरक्षा मांगी थी और आरोप लगाया था कि नामांकन फार्म वापस लेने के लिए उन पर दवाब बनाया जा सकता है। सिंह ने जो नामांकन फार्म भरा है, उसमें तीन चुनाव चिन्ह प्रस्तावित किए हैं, जिसमें पहला जूता, दूसरा चप्पल और तीसरा सीटी है।
आपका Bundelkhand troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ