Banner

मंत्री गोपाल भार्गव: शासकीय चिकित्सालयों का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सालयों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य तय समय सीमा से पूर्व पूर्ण किए जाए। इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। यह निर्देश लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए हैं।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: यह युद्ध है, सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा

इसी क्रम में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नीरज मंडलोई ने आज हमीदिया चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित निर्माण कार्य का अवलोकन किया और सभी कार्यों को तत्परता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल की चौथी मंजिल में 94 बिस्तर तथा नौवीं मंजिल में 60 बिस्तर वाले जनरल वार्ड का सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। इन वार्ड में फर्नीचर और लाइट का काम  कराया जा रहा है। 

इसके साथ ही चिकित्सालय की 10वीं और 11वीं मंजिल पर ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है, इसके लिए एक सौ पचास से अधिक कारीगरों और मजदूरों को लगाया गया है। उन्होंने 22 अप्रैल तक १२० आक्सीजन युक्त बिस्तरों वाला वार्ड मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

Bundelkhand Bulletin: कोरोना कर्फ्यू का दिखाई नहीं दे रहा असर,लोग नहीं कर रहे नियमों का पालन

मंडलोई ने चिकित्सालय परिसर में विद्युत की आपूर्ति और सुरक्षा संबंधी उपायों के विषय में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में विद्युत आपूर्ति बहाल रखी जाए।

आपका Bundelkhand troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ