Banner

अखिलेश यादव: सपा सरकार ने कार्यकाल में जो सेवाएं शुरू कीं वह काम आ रही हैं आज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार वर्षों से प्रदेश की जनता को धोखा देती आ रही है। सपा सरकार ने जिन सेवाओं को चालू किया था अब वही सेवाएं कोविड समय में काम आ रही हैं।


मुख्यमंत्री चौहान: कोरोना के विरूद्ध मैदान में उतरने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं

अखिलेश ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल न होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। यह बदहाली सिर्फ शहरों में ही नहीं है, बल्कि गांवों की हालत तो और भी खराब है। गांवों के पीड़ितों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।

वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया। सपा ने मांग की थी कि भाजपा सरकार नया अस्पताल तो बना नहीं सकी इसलिए कैंसर अस्पताल को चालू किया जाए। तब भाजपा सरकार ने नहीं सुनी। अब जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा है तो हज हाउस सरोजनीनगर, अवध शिल्प ग्राम और कैंसर अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। इनका निर्माण समाजवादी सरकार में ही हुआ था।

Bundelkhand Bulletin:एयर एबुलेंस के जरिए डॉ.सत्येंद्र मिश्रा को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया

बदले की भावना से भाजपा ने समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया, जबकि आज वही काम आ रही हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं तभी चालू की गई थीं। इनसे काम चलाने की अब भाजपा की मजबूरी है। कहा कि भाजपाइयों की प्राथमिकता सत्ता पाना और चुनाव जीतना भर रह गया है। भले ही उनकी रैलियों और सभाओं से कोरोना का विस्तार होता रहे। लोगों के जान की उन्हें परवाह नहीं।

स्रोत-अमर उजाला

आपका Bundelkhand troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ