Banner

जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए खोली जाएगी जैविक मंडी

जैविक उत्पादों के लिए खुलेगी जैविक मंडी

झांसी। जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंडल स्तर पर जैविक मंडी खोली जाएगी। कृषि अधिकारियों को इसके लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष जैविक मंडी से यहां जैविक कृषि को भी बढ़ावा मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए ढाई सौ करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है। 

पिछले कई वर्षों से केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी जैविक खेती पर जोर दे रही है। इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में करीब 250 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है

एक पेड़ को काटने पर लगाने होगें दस पोधे 

झांसी। पेड़ों को काटने के लिए सरकार द्वारा जारी किए नए फरमान के अनुसार किसी व्यक्ति को एक पेड़ काटने की अनुमति को तब प्रदान किया जाएगा जब वह एक पेड़ के बदले 10 पौधों को लगाने का शपथपत्र पेश करेगा। पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होगी। यह नियम सिर्फ 29 प्रजातियों के पेड़ों पर ही लागू किया गया है। बाकी के लिए अनुमति लेने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। 

पहले एक पेड़ को काटने के लिए दो पेड़ों को लगाने का नियम था। लेकिन सरकार द्वारा नियमों में बदलाव करते हुए एक पेड़ को काटने के लिए दस पौधों को लगाने का नियम तय किया गया 

हर सप्ताह गांव में करायें फागिंग

चित्रकूट। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सदर ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ की बैठक की। उन्होंने ग्राम प्रधान को सबसे पहले वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए सलाह दिए उसके बाद वह गांव में रह रहे लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। हर सप्ताह फागिंग कराने के निर्देश दिए।

दरोगा सिपाही को लोगों ने दौड़ाया, अफरातफरी

भरतकूप (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत भैसोंधा गांव में शुक्रवार की दोपहर को स्थानीय लोगों ने एक दरोगा व एक सिपाही को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर यूपी 112 की टीम बचाने पहुंची तो आसपास के घरों से महिलाओं ने छत से पथराव कर दिया। पूरे घटनाक्रम में दरोगा व सिपाही को आरोपियों ने पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की। जिससे पूरे माहौल में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच भारी फोर्स सहित सदर सीओ सिटी के साथ कोतवाली, शिवरामपुर व सीतापुर चौकी की पुलिस टीम पहुंची और आसपास के घरों की छतों पर चढ़कर आरोपियों की तलाश शुरू कीा। पुलिस ने चार लोगों के मौके से पकड़ा है।

कोंच व नदीगांव की कई सड़कों को मिली मंजूरी

कोंच। कोंच और माधौगढ़ तहसील में दूरदराज के ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों के दिन जल्द बहुरेंगे। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपने विधानसभा क्षेत्र की 18 सड़कों की धनराशि शासन से स्वीकृति कराई है। कोंच एवं नदीगांव क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े कई संपर्क मार्गों को नए सिरे से बनाने के लिए शासन स्तर पर पैरवी कर धनराशि सहित मंजूरी दिलाई है।

लन को ताकत देने दिल्ली जाएंगे किसान

उरई। सरकार ने किसान आंदोलन को वापस लेने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू के जुड़े कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में दिल्ली जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को भाकियू की मासिक पंचायत में लिया गया।

बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

बांदा। कोरोना संक्रमण से लड़ रहे प्रशासन ने अब आने वाले खतरे बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी की शुक्रवार को समीक्षा की गई। जिले की प्रमुख नदियों यमुना, केन और बागै के वास्तविक स्वरूप और आने वाले खतरे को लेकर सभी एसडीएम से तहसील, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तरों पर बाढ़ समितियों का गठन के निर्देश दिए हैं।

आजमगढ़ पुलिस ने मुख्तार से की पूछताछ

बांदा। करीब सात वर्षों पूर्व आजमगढ़ के ऐराखुर्द गांव में सड़क ठेके को लेकर हुई मारपीट में मजदूर की मौत/हत्या मामले के आरोपी बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से शुक्रवार को यहां जेल में पूछताछ की गई। आजमगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर और विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव ने बयान दर्ज किए।

जलापूर्ति की शिकायत का दो घंटे में हो निस्तारण: जिलाधिकारी

महोबा। नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान व जल निगम की फटकार लगाई। दो घंटे में समस्या दूर करने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

जवानों ने ली आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ

महोबा। आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। पुलिस कार्यालय समेत सभी थानों व चौकियों में शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कोरोना नियमों का पालन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ