DMC की बैठक : Corona की तीसरी लहर और भी घातक, सावधानी ही सुरक्षा का उपाय


आपदा प्रबंधन की बैठक:तीसरी लहर होगी खतरनाक, अभी से बचाव के उपाय किए जाने चाहिए: प्रहलाद पटेल

छतरपुर

नगर के मंगल भवन में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दमोह सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक को संबाेधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने कहा कि कोरोना चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन की सख्ती हमारे ही हित में है। आप प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद करिए और कोरोनावायरस का अक्षरश; पालन करिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय और भी चुनौतीपूर्ण आने वाला है, क्योंकि जो तीसरी लहर की चर्चा हो रही है उसमे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों के लिए है। हमें अब आगे की तैयारी करनी है। बच्चों के लिए कोविड-19 वार्ड बनाए जाएं। उनकी दवाइयां भी अलग होगी, उनके इंजेक्शन भी अलग होंगे, उनकी ऑक्सीजन की किट भी अलग होगी।

Domestic Trade को Corona की दूसरी लहर के चलते हुए भारी आर्थिक नुकसान

प्रशासन की सख्ती:गाइड-लाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

छतरपुर

कोरोना वायरस के चलते मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू लगा हुआ है। ताकि कोरोना वायरस की चेन तोड़ी जा सके, लेकिन कुछ व्यक्ति अपनी हरकतों से इस कोरोना चेन को तोड़ने नहीं देते। कोरोना चेन तोड़ने और कर्फ्यू के उल्लंघन में राजनगर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने सघन चेकिंग का अभियान चलाया। राजनगर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर पुलिस बल द्वारा चेकिंग की जा रही है। चेकिंग में बिना उपयुक्त कारण के सड़कों पर घूम रहे पहली बार में पकड़े हुए व्यक्तियों के नाम पते रजिस्टर में लिख कर उनकी फोटो भी खींची जा रही है। पकड़े गए व्यक्तियों को एक रेड कार्ड दिया जा रहा है जिसमें उन्हें पहली बार छोड़ने और दोबारा पकड़े जाने पर चालानी कार्रवाई कर मामला दर्ज करने की चेतावनी दी जा रही है।

तेज बारिश होने से भीगा गेहूं:झमटुली खरीदी केंद्र पर बारदाना के अभाव में खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं

छतरपुर

समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान बारदाना की कमी सामने आ रही है। बारदाना न होने के कारण जिले में सैकड़ों किसानों का गेहूं नहीं तुल पा रहा है। वहीं सैकड़ों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बारिश होने पर गेहूं भीग रहा है। राजनगर तहसील के ग्राम झमटुली में बारदाना की कमी के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश होने पर भीग गया है। इस गंभीर समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। खरीदी केंद्र झमटुली में अपना गेहूं लेकर कई दिनों से किसान ठहरे हुए हैं। लेकिन बारदान न होने के कारण वह कई दिनों से भटक रहे हैं। बीते रोज बारिश हो जाने के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ा इनका गेहूं भीग गया। गेहूं भीग जाने पर अब किसानों के सामने नई मुसीबत आ गई है। गेहूं भीग जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

लोगों का टीकाकरण:भगवां वैक्सीनेशन सेंटर में एक दिन में केवल 9 लोगों ने लगवाया टीका

छतरपुर 

शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल भगवां में वैक्सीनेशन चल रहा है। बीते रोज केवल 9 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बीएमओ डॉ. हेमंत कुमार मलैया ने बताया कि टीकाकरण में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्र में पहुंचे कुल 9 लोगों को टीका लगाया गया।

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने ग्रामीण क्षेत्रों के कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

जल संकट:3 रुपए कुप्पा पानी खरीद रहे कटंगी गांव के लोग

सागर

सागर जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत

देवरी विकासखंड की ग्राम पंचयात सिलारी जो देवरी नगर मुख्यालय से जुड़ी है, यहां के ग्राम कटंगी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे और पैसे से पानी खरीद रहे हैं। सरकार भले ही लाखों करोड़ों रुपये पेयजल की व्यवस्था पर खर्च कर रही लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते कई ग्रामों में पेयजल की व्यवस्था ठप है। स्थानीय लोग 3 तीन रुपए प्रति कुप्पा पानी खरीद कर आपनी प्यास बझा रहे है। दो माह पहले पीएचई विभाग द्वारा बोर खनन किया गया था जिसमें आज तक मोटर और पाइप लाइन नहीं डाली गई। पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच ने अपने घर की मोटर और पाइपलाइन लाइन डालकर पानी की व्यवस्था बनाने का प्रयास किया लेकिन वह भी असफल रहे।

दाव पर लगी सुरक्षा:रेलवे लीज के नाम पर लोडिंग-अनलोडिंग का खेल, हर साल एक करोड़ की टैक्स चोरी, पार्सल में क्या है कोई नहीं पूछता

सागर

रेलवे पार्सल विभाग में माल की लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर बांटे गए ट्रांसपोर्टस (लीज होल्डर) के लाइसेंस से रेलवे खुद उलझकर रह गए हैं। यूं तो रेलवे के पार्सल विभाग की आय बढ़ रही है लेकिन लीज होल्डरों को लाइसेंस देकर टैक्स चोरी और अवैध कारोबार की चाबी भी उनके हाथों में सौंप दी है

सख्ती:महाराष्ट्र से इलाहाबाद जा रही कार पहुंची घंटाघर तो पुलिस ने की घेराबंदी, चैकिंग कर जाने दिया, 30 लोगों को खुली जेल भिजवाया

दमोह

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन सड़कों पर आकर कार्यवाही कर रहा है। रविवार दोपहर घंटाघर चौराहे पर पूरा अमला मौजूद था इसी बीच महाराष्ट्र से इलाहाबाद जा रही एक कार घंटाघर चौराहा पर पहुंची लेकिन सभी ओर बेरीकेडस लगे होने से मार्ग बंद था, कार काे चौराहे पर ही रूकवाया गया और पुलिस ने कार की घेराबंदी कर ली

ढील का नतीजा:कोरोना कर्फ्यू के दौरान इस सड़क पर 10 मिनट तक लगा रहा जाम

दमाेह

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी शहर में जाम लग रहा है। हम बात कर रहे हैं शहर के बकौली चौक से चरहाई मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग की। रविवार की सुबह 9 बजकर 20 मिनट से यहां 9 बजकर 30 मिनट तक पूरी सड़क पर जाम लगा रहा।

इस मार्ग पर आरक्षक कुलदीप सोनी बाइक चालकों को निकलने रास्ता बनवा रहे थे लेकिन आधी सड़क तक ट्रक व माल वाहक खड़े होने से वह भी लोगों को निकलने रास्ता खाली नहीं करवा पा रहे थे, क्योंकि वाहनों को खड़ा करके चालक गायब थे, व्यापारी अपनी गोदामों, दुकानों में सामग्री उतरवा रहे थे।

डॉ. मिश्रा : नागरिकों को मिलेगी आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ

एक्शन में प्रशासन:खरीद केंद्रों पर तौल के एवज में रुपए लिए या अतिरिक्त गेहूं, 2 प्रभारी सहित 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक निलंबित

दतिय

खाद्य विभाग व तहसीलदार की जांच में दोषी प्रभारी, कुम्हैड़ी, चंद्रौल समेत कई खरीदी केंद्रों को बचाया

समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं की खरीदी में किसानों की फसल तौलने के एवज में रुपए, अतिरिक्त गेहूं और टोकन के आधार पर खरीदी न करने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीईओ द्वारा जारी किए गए। साथ ही एक बैंक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गोंधारी के खरीदी केंद्र पर किसानों से फसल तौलने के एवज में रुपए लिए गए। इसकी शिकायत गोधारी के कृषक रामसेवक द्वारा की गई

मध्यप्रदेश के गांवों से रिपोर्ट:80% लोग हुए बीमार, सब में दिखे कोविड जैसे लक्षण, किसी को नहीं मिली दवा, काढ़ा पी-पीकर कर रहे इलाज

सरकार ने किल कोरोना अभियान की शुरुआत की है। गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य विभाग को जांच करनी थी। कागजों में सब ठीक हैं। हकीकत इससे जुदा है। गांव-गांव में खांसी-बुखार फैला है। कोविड के सभी लक्षण हैं पर जांच नहीं हो रही है। इसलिए पता ही नहीं चल रहा है कि कोरोना है की नहीं। कुछ लोगों ने शहर जाकर जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई पर वे भी घर पर रहे। काढ़ा पीकर ही इलाज चल रहा है।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ