UP में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए राजनीतिक खेल की शुरुआत


जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए शुरु हुआ जोड़-तोड़ का खेल

महोबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य की 14 सीटों में से छह पर निर्दलीय जीते हैं। सपा को पांच और भाजपा को तीन सीटें मिली हैं। कुल मिलाकर निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। इसी के साथ अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में लाने का गुणा भाग लगने लगा है

पाँच मई से प्रदेश में प्रारंभ होगा 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण

आरटीई: अब 10 जून तक दाखिले को कर सकेंगे आवेदन

झांसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में शासन ने बदलाव कर दिया है। दूसरे चरण के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में अब अभिभावक 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके चलते अधिक बच्चों को आवेदन करने का मौका मिल सकेगा।

जिपं अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जोड़तोड़ शुरू

झांसी। जिला पंचायत सदस्यों की तस्वीर साफ होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई। जिला पंचायत सदन में मजबूत दल के तौर पर भाजपा उभरी, लेकिन निर्दलियों के मजबूती को देखते हुए अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होगा

कामाख्या ट्रेन के पेंटो में फंसा धांगा, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन

उरई। गुवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस नंबर 09304 के पेंटो में धागा फंसने के कारण ट्रेन का पावर चला गया। इसके चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक उरई स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में कर्मचारियों ने धागा हटाया और तकनीकी खराबी दूर की। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।

वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बुखार से मौत

उरई। संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राज्य मंत्री यादव: निजी चिकित्सक और टेक्नीशियन मानवता की सेवा के लिये आगे आयें

चौथी बार बनी प्रधान देवकी यादव

चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के चौरा गांव में लगातार चौथी बार देवकी यादव प्रधान पद पर जीतने मेें कामयाब हुई है। उनके पति मुन्ना यादव किसी मामले में जेल में है। प्रधान पद पर चुनी गई देवकी यादव ने बताया कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा के साथ विकास कार्य को प्राथमिकता दी है। जिसके चलते चुनाव में कामयाबी मिली है। पुलिस ने पति को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजा है। (संवाद)

टीम-9 गठित, सौंपी जिम्मेदारी

चित्रकूट। कोविड महामारी की दूसरी लहर से लड़ने के लिए टीम-9 का गठन किया गया। टीम मको महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा, रणनीति बनाने व उसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उत्तरदायी बनाया गया है। जिसमें आरआरटीएस, बेड्स की संख्या बढ़ाना, मेडिकल किट्स का वितरण, निगरानी समितियों की समीक्षा, क्वॉरेंटाइन सेंटरों, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस की व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मंगलवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय कलक्ट्रेट में लिया गया है।

पंचायत चुनाव से फुरसत पुलिस ने कराया कर्फ्यू पालन

बांदा। 83 घंटे के बाद 48 घंटे का शुरू हुआ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पंचायत चुनाव से फुरसत हुई पुलिस ने सख्त तेवर अपनाए। मंगलवार को फुटपाथी दुकानदारों के तराजू जब्त कर लिए। बेमतलब घूम रहे लोगों को भी सबक सिखाया। कर्फ्यू की पाबंदी में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहा। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के गेट भी बंद रहे।

कंटेनमेंट जोन व कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होंगी एफआईआर दर्ज

मेडिकल वेस्ट उठान के लिए वाहनों का संचालन

बांदा। राजकीय एवं प्राइवेट चिकित्सा इकाइयों से बायो मेडिकल वेस्ट इकट्ठा करने के लिए मंगलवार को वाहनों का संचालन किया गया। इन वाहनों के जरिये मेडिकल वेस्ट की ढुलान होगी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने जिला अस्पताल परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बामदेव स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी (मोहन पुरवा) में बॉयो मेडिकल कचरे का निस्तारण किया जाएगा।

हरिद्वार की जगह कौशाम्बी व नौगांव की बजाय सीधे लखनऊ के लिए प्रस्थान हो रहीं बसें

महोबा। कोविड-19 संक्रमण रोकने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दूसरे प्रदेशों के परिवहन सेवा पर रोक लगा दी हैं। इसके चलते महोबा डिपो की 10 बसों के रूट बदल दिए गए हैं। डिपो की बसों का अन्य प्रदेशों में आवागमन बंद हो गया है। डिपो की बसें अब यात्रियों को बार्डर के जिलों में छोड़ रही हैं।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ