मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीनेशन के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करना हमारा संकल्प है तथा इसे हम शीघ्र पूर्ण कर लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत पहले दिन देश में सर्वाधिक 15 लाख टीके लगाए जाने का कार्य मध्यप्रदेश ने कर दिखाया है। यह मध्यप्रदेश के जनभागीदारी मॉडल की जीत है, जिसके द्वारा मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया।
Gadhola Khande में युवाओं की अनूठी पहल से होंगे Water Source Recharge
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस अद्भुत एवं पुनीत कार्य के लिए प्रदेश के शासकीय अमले सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरू, पत्रकार, कलाकार, साहित्यकार, एडवोकेट, खिलाड़ी तथा सभी वर्ग के व्यक्ति जिन्होंने टीकाकरण अभियान में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सहयोग किया है, बधाई के पात्र हैं। मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ तथा आशा करता हूँ कि आगे भी इसी उत्साह के साथ आप सब लोगों का जीवन बचाने के इस पवित्र कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग देते रहेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मध्यप्रदेश की क्षमताओं को देखते हुए प्रदेश को 5 लाख अतिरिक्त डोज़ केन्द्र सरकार द्वारा भिजवाए गए। इसके लिए 'मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूँ'।
मुख्यमंत्री चौहान आज शाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी, जनसंपर्क आयुक्त श्री सुदाम खाड़े आदि उपस्थित थे।
निरंतर चलेगा यह अभियान
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण अभियान जिन्दगी बचाने का अभियान है। इससे पवित्र कार्य दूसरा नहीं हो सकता। सभी व्यक्तियों का टीकाकरण हो जाने तक यह अभियान पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ चलाया जाएगा। इसके साथ ही बीच-बीच में विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। आगामी 1, 2 एवं 3 जुलाई को टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। हम संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र हासिल करेंगे।
Meditation Posture का अभ्यास करने से बढ़ती है Concentration व Memory
अब टीकाकरण को लेकर कोई भ्रम नहीं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज जिस प्रकार पूरे उत्साह के साथ प्रदेश के हर हिस्से में लोगों ने टीकाकरण करवाया है उससे यह स्पष्ट होता है कि अब टीकाकरण को लेकर जनता के मन में कोई भ्रम नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 'मैं स्वयं आज दतिया जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम परासरी तथा सीहोर जिले के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम सिराली भी गया। इन दोनों ही स्थानों पर लोगों ने पूरे उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया'।
सभी विद्यार्थी स्वयंसेवक बन जाएं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को जल्दी से जल्दी हासिल करने के लिए सभी विद्यार्थी स्वयंसेवक बन जाएं तथा पूरे उत्साह के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें तथा इस कार्य में उनकी मदद भी करें।
कोरोना के असर को नगण्य कर देंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण एवं कोविड अनुकूल व्यवहार दो ऐसे अस्त्र हैं, जिनके माध्यम से हम मध्यप्रदेश में तीसरी लहर के असर को नगण्य कर देंगे। हमारा यह प्रयास रहेगा कि पहले तो कोई संक्रमित हो ही नहीं, यदि संक्रमित होता है तो उसे अस्पताल न जाना पड़े, वह घर पर ही स्वस्थ हो जाए और यदि अस्पताल जाना भी पड़े तो शीघ्र ठीक हो जाए। दूसरी तरफ अस्पतालों में पूरी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, जिससे कि तुरंत मरीज स्वस्थ हो सकें।
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
जनसम्पर्क
विभाग - यहां पाएं जनसंपर्क विभाग की सारी अपडेट

0 टिप्पणियाँ