सपा प्रत्याशी ने विरोधियों से अपनी जान को बताया खतरा


अज्ञातवास में चले गए क्षेत्र पंचायत सदस्य, तीस फीसदी के मोबाइल बंद

झांसी। ब्लॉक प्रमुख की चुनावी तिथि भले अभी घोषित न हुई हो लेकिन, सीट हथियाने को रसूखदारों के बीच खींचतान छिड़ चुकी है। एक-एक बीडीसी सदस्य को पाले मेें मिलाने के लिए जोर-आजमाइश छिड़ी है। हालात यह है कि 599 बीडीसी सदस्यों में करीब तीस फीसदी सदस्य अज्ञातवास में चले गए हैं। इन सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं। परिवार वाले भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। हालांकि घर वाले कुछ भी कहें लेकिन यह सभी इस समय ब्लाक प्रमुख के दावेदारों के साथ हैं। किसी को हिल स्टेशन भेज दिया गया है तो किसी को बड़े शहरों में।

जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा इंदौर में फ्लाई ओवर - लोक निर्माण मंत्री भार्गव

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जल्द मिलेगी हरी झंडी, लक्ष्मी तालाब में लगा सकेंगे डुबकी

झांसी। महानगर के प्रमुख पर्यटन स्थल लक्ष्मी तालाब में जल्द डुबकी लगाई जा सकेगी। तालाब में गिरने वाले नालों के पानी को साफ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार हो गया है। इसका ट्रायल रन होने के बाद अब हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। हरी झंडी मिलते ही तालाब में 50 लाख लीटर पानी भरा जाएगा। मौजूदा समय में तालाब में विकास कार्य होने के चलते प्लांट शुरू नहीं किया गया है।

जेल परिसर में करायें खेलकूद प्रतियोगिताएं व योगा

मानिकपुर (चित्रकूट)। डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी को मार गिराने के लिए सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण ने चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल के साथ बीहड़ के जंगल में कांबिंग की। मानिकपुर व मारकुंडी के घने जंगलों में लगभग दो घंटे तक कांबिंग के दौरान डकैतों के कुछ पुराने अड्डों पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली है। कांबिंग से लौटने के बाद आईजी व एसपी ने दावा किया कि यह डाकू गैंग बहुत कमजोर हो चुका है। विधान सभा चुनाव के पहले इसका खात्मा किया जाएगा। जल्द ही इस पर इनाम की राशि भी बढ़ाई जाएगी

समस्या निस्तारण में बेहतर बनाएं रैंकिंग

चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। शासन से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है।

मध्य प्रदेश में 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला हुआ तय

झान तो बढ़ा लेकिन वैक्सीन की किल्लत ने बिगाड़ी बात

उरई/कोंच। कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन वैक्सीन की कमी से लोगों बिना लगवाए लौटना पड़ रहा है। हालत यह है कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

एसडीएम के निरीक्षण में भेड़ी खदान में मिली अनिमित्तांए

कदौरा। शिकायत मिलने पर एसडीएम कालपी ने सोमवार को भेड़ी खदान का निरीक्षण किया। इस दौरान खदान में कई गड़बड़ियां मिलीं। एसडीएम ने खदान संचालक की फटकार लगाते हुए जल्द ही रिपोर्ट डीएम प्रियंका निरंजन को सौंपने की बात कही।

पीएम की बात पर अमल से बनेगी बात

बांदा। बुंदेलखंड के किसानों के लिए मानसून एक मौका है। मिशन चलाकर खेत में रोकें पानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को हुई मन की बात पर इसी से बनेगी बात। अधांव गांव की तर्ज पर हर गांव में खेत का पानी खेत में अभियान चलना चाहिए। बुंदेलखंड में मानसूनी बारिश का औसत 800 से 900 मिमी है। इस पानी को सहेज लिया जाए तो किसानों के अच्छे दिन आ सकते हैं

कुरैशी समाज का उत्पीड़न बंद किया जाए

बांदा। प्रदेश में कुरैशी समाज (मीट व्यवसाय) से जुड़े लोगों के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस की बांदा यूनिट ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम अवधेश कुमार निगम को सौंपा। प्रदेश में बंद पड़े स्लाटर हाउस आधुनिक तकनीक से शुरू कराने की मांग की है

कैसे होगी मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों के Human Rights की रक्षा

सपा जिपंअ प्रत्याशी ने विरोधियों से अपनी जान को बताया खतरा

महोबा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने लाइव वीडियो जारी कर जानमाल को खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज कर कार्यवाही करने की मांग की  है 

ऐतिहासिक तालाबों के किनारे रोपित किए जाएंगे सजावटी पौधे: डीएम

महोबा। तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए महोबा संरक्षण एवं विकास समिति द्वारा नगरपालिका के सहयोग से कीरत सागर, मदन सागर, राहिल सागर आदि की बंधियों पर कराये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुभारंभ किया।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ