लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि इंदौर शहर में बंगाली चौराहे पर बनने वाले फ्लाई ओवर निर्माण में सुगम यातायात, शहर की सुंदरता और जन-आकांक्षाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने यह बात उनके निवास पर जल-संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के साथ इंदौर के सांसद शंकर लाल लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा के साथ चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर के मूल स्वरूप में परिवर्तन के लिये आईआईटी, दिल्ली या मुम्बई के ट्रेफिक इंजीनियरिंग एक्सपर्ट से तकनीकी परामर्श लिया जायेगा।
जल संरक्षण के लिए PM Narendra Modi ने Bundelkhand को उदाहरण के रूप में पेश किया
जल-संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा कि इंदौर शहरवासियों की यातायात सुविधा और शहर सौंदर्यीकरण को बनाये रखने के लिये सभी जन-प्रतिनिधि एक राय हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से ए.बी. रोड पर यातायात सुगम हो सकेगा। उनका प्रयास है कि बंगाली चौराहा जैसे व्यस्ततम चौराहे पर आने-जाने वालों के समय और श्रम की बचत हो। इसके लिये लोक निर्माण विभाग, विशेषज्ञों से सलाह लेकर आवश्यक सुधार और परिवर्तन करेगा।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा की निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की डिजाइन में इस तरह से परिवर्तन किया जाये, जिससे चारों ओर से आने वाले वाहनों की दृश्यता स्पष्ट दिखे और वाहन के आवागमन में अवरोध नहीं हो।
मुख्यमंत्री चौहान से भारत सरकार के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने की मुलाकात
29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है फ्लाई ओवर
प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई ने बताया कि ए.बी. रोड पर 29 करोड़ रुपये की लागत से 576 मीटर लम्बे फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के लिये नेशनल डेव्हलपमेंट बैंक द्वारा धन राशि उपलब्ध कराई गई है। इस फ्लाई ओवर पर कुल 40 खम्बे बनाये जाने हैं, जिनमें से 36 का कार्य पूर्ण हो चुका है।
इस अवसर पर प्रमुख अभियंता अखिलेश अग्रवाल और मुख्य अभियंता सेतु निर्माण संजय खाड़े उपस्थित थे।
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ