Corona Pandemic की तीसरी लहर से बच्चों को बचाना है प्राथमिकता


जल संकट:14 करोड खर्च होने के बावजूद लवकुशनगर के कई वार्डों में नहीं पहुंचता नलों का पानी

छतरपुर

जल संकट से जूझ रहे लवकुशनगर वासियों को इस समस्या से स्थाई निजात मिले, इसके लिए 14 करोड़ की शहरी जलावर्धन योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत छतरपुर रोड पर उर्मिल नदी से पाइप लाइन के माध्यम से पानी नगर में लाया गया है।

मंत्री सिलावट: इंदौर में मजदूरों के लिये दस स्थानों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगेंगे

संकल्प:डेढ़ करोड़ से बने पार्क में पौधरोपण कर समाजसेवियों ने संवारने की ली शपथ

छतरपुर

छतरपुर| नगर पालिका द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बने वीरान पार्क में समाजसेवियों ने किया पौधरोपण। सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

शहर के समाजसेवी और नगरपालिका प्रशासन बदहाल पार्क की बदलेंगे तस्वीर

शहर में हनुमान टौरिया के पीछे पिछले दिनों छतरपुर नगर पालिका द्वारा करीब डेढ़ करोड़ की लागत से एक पार्क का निर्माण किया गया। नगर पालिका इस पार्क का निर्माण कराने के बाद रखरखाव नहीं कर पाई, इसलिए यह पार्क आज वीरान पड़ा हुआ है।

परिषद द्वारा न तो इसमें पौधे रोप गए और न ही अन्य व्यवस्थाएं की गई। जिससे इस पार्क में असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। अब इन पार्क को संवारने के लिए संगम सेवालय, नगर पालिका प्रशासन सहित शहर के समाजसेवियों ने संकल्प लिया है

ग्रामीणों में आक्रोश:गांव में रोजाना बिजली कटौती, लाइन नीचे लटकने से हादसे की आशंका

बम्होरी बराना

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे ग्राम पंचायत बम्होरी खास में रहने वाले लोग दिन में बिजली कटौती से परेशान है। बिजली विभाग के कर्मचारी दिन में कई बार बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं।

ऐसे में गांव के लोगों को उमस एवं गर्मी से जूझना पढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। इसके बाद भी ग्राम में पदस्थ बिजली विभाग के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।

विभिन्न संस्कारों एवं लोकाचारों के लिए बुन्देलखण्ड के लोकगीत

स्वास्थ्य विभाग में आग लगी या लगाई:क्योंकि नर्सिंग होम-सोनोग्राफी सेंटर की जांच के दस्तावेज जले

टीकमगढ़

कलेक्टोरेट कलेक्टोरेट बिल्डिंग में स्थित स्वास्थ्य विभाग में रविवार सुबह 5 बजे अचानक आग लग गई। जिससे डॉक्टर शाखा में रखे सारे दस्तावेज जल गए। जब आग का धुआं बाहर निकला तो बाजू में ईवीएम मशीन के लिए तैनात गार्ड चरण सिंह ने देखा। उसने आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश की।

ब्लैक फंगस इंजेक्शन से मरीजों में रिएक्शन:मरीजों को इतनी ठंड लगने लगी कि 5 से 6 कंबल डालने पर भी वे कांपते रहे; इंदौर के कई अस्पतालों में ऐसी शिकायत, सागर में लगाई राेक

सागर 

इंदौर और सागर में ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के बड़े रिएक्शन सामने आए हैं। इंजेक्शन लगाने के बाद कई मरीजों को ठंड और तेज बुखार होने के साथ-साथ उल्टी दस्त होने की भी शिकायत होने लगी। इसके बाद परिजनों ने परेशान होकर डॉक्टरों को इस बारे में अवगत कराया। मरीजों को इतनी अधिक ठंड लग रही थी कि 5 से 6 कंबल ओढ़ने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल के वार्ड 21 समेत शहर के कई अस्पतालों में यह परेशानी सामने आई है। एंफोटरइसिन बी के 12 हजार से ज्यादा इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश की कंपनी से खरीेद गए थे। शुक्रवार को इन्हें अस्पतालों में दिया गया था। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों को ऐसे रिएक्शन सामने आने के बाद इंजेक्शन लगाने पर रोक लगा दी गई है

अवैध कटाई:राहतगढ़ के जंगल से सागाैन की तस्करी, 10 से ज्यादा पेड़ कटे, भाेपाल तक सप्लाई

सागर

विश्व पर्यावरण दिवस पर पाैधराेपण की औपचारिकताओं के बीच दक्षिण वनमंडल के राहतगढ़ वन परिक्षेत्र में सागाैन की अवैध कटाई चलती रही। यहां की विभिन्न बीटाें से सागाैन के 10 से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग इसकी जांच करा रहा है। राहतगढ़ में अच्छी क्वालिटी का माेटा तने वाला सागाैन पाया जाता है

सीताबावली में नया पार्क:जहां थे कचरे के ढेर, अब बनेगा पार्क, डीपीआर तैयार, जुलाई में टेंडर

दमोह

शहरवासियों को नए पार्क की सौगात मिलेगी। शहर के सीताबावली के पास ट्रेचिंग ग्राउंड पर 4 करोड़ की लागत से नया पार्क विकसित किया जाएगा। जिसके लिए नगर पालिका द्वारा डिजाइन तैयार कर ली गई है। साथ ही डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। अगले माह तक टेंडर जारी हो जाएंगे। इसके बाद यहां पर नया पार्क डेवलप हो जाएगा। जिससे अब शहर में पार्कों की संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी।

मंत्री उषा ठाकुर: गमक श्रृंखला का वर्चुअल आयोजन एक सकारात्मक प्रयास

तीसरी लहर से बच्चों को डराना नहीं, बचाना है:जिले में साढ़े 3 लाख से अधिक बच्चे, जिला अस्पताल में केवल एक वेंटिलेटर

दमोह

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेजी से बढ़ रही है। इसमें बच्चों में संक्रमण का ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। जिला सांख्यिकी विभाग के अनुसार जिले में एक माह से 6 साल आयुवर्ग के बच्चों की आबादी 1 लाख 70 हजार 668 है। वहीं 6 से 15 साल आयुवर्ग के बच्चों की संख्या 2 लाख के आसपास है।

लेकिन तीसरी लहर से बचाने के लिए मौजूदा हालात में स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधन नाकाफी हैं। बच्चों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में अभी केवल एक ही वेंटिलेटर उपलब्ध है। इसके अलावा 2 सीपेप मशीनेें, 2 बाइपेप मशीनें हैं।

विरोध प्रदर्शन:अपनी मांगों को लेकर आशा, ऊषा और सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

भांडेर

आशा, ऊषा और आशा सहयोगिनी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक रक्षा सिरोनिया को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से एनएचएम के अंतर्गत कार्य कर रही। कुशल एवं प्रशिक्षित स्वास्थ सेवा प्रदाता आशा उषा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता जिन्होंने कोविड-19 महामारी के इस दौर में भी अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर बगैर किसी सुरक्षा संसाधन एवं बगैर सम्मान जनक पारिश्रमिक के ही स्वास्थ्य सेवा का जो उत्कृष्ट कार्य किया है जिसकी राज्य सरकार के द्वारा सदैव अनदेखी की जाती रही है। कार्य के अनुरूप की जा रही मांगों का आज तक निराकरण नहीं किया जा रहा

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ