संगीत साधना करते हुए 600 से अधिक अवार्ड पा चुके हैं अनुराग
झांसी। सुगम और शास्त्रीय संगीत में अब तक 500 से भी अधिक मंचों पर अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके शहर के अनुराग तिवारी कला के बड़े पारखियों में से एक हैं। संगीत विधा में विभिन्न मंचों पर 600 से अधिक अवार्ड प्राप्त कर चुके अनुराग भजन और गजल गायकी में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। इन्होंने अपनी धुनें बनाकर कई गीत और भजन भी कंपोज किए हैं।
हौसले और जिंदगी जीने की इच्छाशक्ति के दम पर 3 साल की Ananya ने जीती Corona की जंग
पहले ही दिन किला देखने पहुंचे 507 सैलानी
झांसी। वृहस्पतिवार को झांसी का किला और दुर्ग को खोला गया था। लंबे समय बंद रहने के बाद पहले ही दिन काफी सैलानी पहुंचे। रिकार्ड के अनुसार किले को घूमने के लिए 507 व रानी महल को देखने सिर्फ 20 लोग पहुंचे।
तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां को उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार
चित्रकूट। कृषि विज्ञान केंद्रों की 28वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया। 15 से 17 जून तक चली इस कार्यशाला में जिले के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। बेहतर प्रस्तुतिकरण का पुरस्कार भी इसी संस्थान को मिला है।
भगवान राम के नाम पर खुलेआम लूट
चित्रकूट। कांग्रेसियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में मौजूद एसडीएम को सौंपा।
जिले के बड़े 50 बैंक डिफाल्टरों की सूची मांगी
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक हुई। बैठक में जिले के ऋण जमानुपात लगातार कम होने पर चिंता व्यक्त की गई। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक की स्थिति लगातार खराब रहने पर अधिकारियों की फटकार लगाई। बैंकों से ऋण, एनपीए के संबंध की वसूली के संबंध मे जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से बड़े 50 डिफाल्टरों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएमएसवी, आत्मनिर्भर निधि के लाभार्थियों को ऋण कैंप लगाकर एवं उसी कैंप में कोविड.19 के वैक्सीनेशन के साथ ऋण वितरण का लक्ष्य दिया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि समस्त किसान 31 जुलाई 2021 तक अपना फसल बीमा बैंक जाकर करवा ले। इस दौरान जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋ ण योजना 2021-22 की पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें वित्त वर्ष 2021.22 का प्राथमिक क्षेत्र में 28502 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, डीसी, एनआरएलएम अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
धान मिलर्स को आनुपातिक आधार पर दी जाएगी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि - खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह
बिजली और सफाई व्यवस्था को सुधारे प्रशासन
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व सफाई व्यवस्था को लेकर उरगांव जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी ने एसडीएम गुलाब सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
राजा बुंदेला टीकाकरण की रिपोर्ट सीएम को देंगे
बांदा। बुंदेलखंड में कोरोना वैक्सीन और राशन वितरण की स्थिति से बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष और फिल्म स्टार राजा बुंदेला मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके लिए वह बुंदेलखंड में भ्रमण पर आए हुए हैं। वह यहां 23 जून तक रहेंगे।
95 ग्राम प्रधान आज और कल लेंगे शपथ
बांदा। जिले की असंगठित ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने के बाद अब 95 ग्राम प्रधानों को 18 और 19 जून को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए अलग-अलग सभी ब्लाकों में नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इन ग्राम पंचायतों में पहली बैठक 20 जून को होगी। इसमें ग्राम पंचायतों की कई समितियों का गठन के साथ विकास कार्यों की शुरुआत होगी।
पनडुब्बा का स्वाद सुनीता श्रीवास्तव के साथ
पूर्व सांसद ने फिर उठाई बुंदेलखंड राज्य की मांग
चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड राज्य की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। अलग राज्य के लिए ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं सहित अन्य बुंदेलखंडियों को एकजुट करने में पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत जुट गए हैं।
विदेश जाने वालों को 28 दिन बाद लग सकेगी दूसरी डोज
महोबा। पढ़ाई या कमाई के लिए दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अब 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये लोग पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसको लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ बनाया गया है।
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ