Banner

जालौन के भानु प्रताप को मिली मोदी कैबिनेट में जगह

जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए भानु प्रताप वर्मा को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पूरे जनपद में खुशी की लहर व्याप्त है।

लोगों को विश्वास है कि भानु बुंदेलखंड से अकेले मंत्री हैं। इस कारण जनपद जालौन को ही नहीं पूरे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। पालिका सभासद से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक के सफर को तय करने वाले भानु की छवि साफ सुथरी है।


महोबा में डूब क्षेत्र में आए झिर गांव की विभाग ने काटी बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

भानु के राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1988 से हुई थी। जब उन्होंने पहली बार जनता के बीच जाकर कोंच नगर पालिका से सभासद का चुनाव लड़ा था। कोंच के ही मालवीय नगर वार्ड से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी सभासद का चुनाव जीता था।  

इसके बाद बुंदेलखंड में भाजपा के कद्दावर नेता रहे व सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दादा बाबूराम एमकॉम की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने भानु को वर्ष 1990 में कोंच विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा का उम्मीदवार बना दिया।

हालांकि भानु प्रताप यह पहला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पर उन्हें भाजपा में जोरदार एंट्री मिल गई थी। लिहाजा दो साल बाद वर्ष 1991 में फिर भाजपा ने विधानसभा का टिकट देकर मैदान में उतारा और वह पहली बार विधायक बने।

अनुराग ठाकुर की कैबिनेट मंत्री के रूप में ताजपोशी पर झूमा हमीरपुर

बता दें कि उस वक्त जालौन-गरौठा संसदीय क्षेत्र से गयाप्रसाद कोरी भाजपा से सांसद थे। पर उनके असमय निधन के बाद भानु प्रताप को दिल्ली की राह मिल गई। इसके बाद तो भानु ने रुकने का नाम नहीं लिया। वर्ष 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में भानु लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए।

पांच बार के सांसद होने के नाते भानु प्रताप वर्मा को पहले भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास तो लगाए गए थे। पर हकीकत अब जाकर मोदी मंत्रिमंडल में संभव हो सकी। उनके शपथ ग्रहण को जिले के लोग खासतौर पर भाजपाई टकटकी लगाए देखते रहे।

स्रोत-अमर उजाला 

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ