सरवटे जी के नाम पर होगा सागर में बड़ी योजना का नाम : नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर में जन्मे महान क्रिकेट खिलाड़ी स्व. चंदू सरवटे ने सागर को गौरवान्वित कर मध्यप्रदेश में अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों को भी तैयार किया है। स्व. चंदू सरवटे जी के नाम से सागर की किसी बड़ी योजना का नाम रख कर उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात सागर स्थित बमोरी रेंगुवा में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा चंदू सरवटे जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर खेल मैदान का नाम अलंकरण समारोह में कही।

नामांतरण और हक त्याग की व्यवस्था के संबंध में जागरूकता अभियान चलाएँ : मुख्यमंत्री चौहान

सागर में जन्मे महान क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय चंदू सरवटे की जन्म शताब्दी के अवसर पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सागर स्थित बमोरी रेंगुवा क्रिकेट ग्राउंड का नाम स्वर्गीय चंदू सरवटे खेल मैदान रखा गया है।

मंत्री सिंह ने कहा कि सागर के चकरा घाट में जन्मे चंदू सरवटे के आदर्शों से आज संपूर्ण देश में नई पीढ़ी को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि मैं चंदू सरवटे  के चरणों में नमन करता हूँ और संकल्प लेता हूँ कि शीघ्र ही सागर की किसी बड़ी योजना का नाम स्व. चंदू सरवटे के नाम से होगी।

रमणीक सिंह सलूजा ने कहा कि स्व. चंदू सरवटे सागर के सपूत थे और उन्होंने सागर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी बहन संध्या सरवटे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर, सागर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष के.एस. पित्रे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जरूरतमंदों की सेवा करने पर मिलता आत्मिक आनंद : राज्यपाल पटेल

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं सागर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ स्व. चंदू सरवटे के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर नरयावली विधायक एवं सागर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप लारिया, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव राव, मधुकरराव पिंपलापुरे और क्रिकेट जगत से जुड़े खिलाड़ी एवं नागरिक मौजूद थे।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ