अयोध्या. राम मंदिर निर्माण से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक विरासत को भी बदल दिया है। राजनीतिक पार्टियों में भी अब भगवान राम याद आने लगे हैं यही कारण है कि इस बार 2022 विधानसभा चुनाव की शुरुआत भी अयोध्या से होगी जिसके लिए सभी पार्टियों का रुख भी अयोध्या की तरफ है।
भाजपा -अयोध्या भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है अयोध्या जनपद में पांच विधानसभा और एक लोकसभा का क्षेत्र है जिस पर भाजपा का कब्जा है। और अब भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हुई शुरू हो चुका है ऐसे में अयोध्या की सभी सीटें भाजपा के खाते में भी जा सकते हैं लेकिन अब अन्य पार्टियां भी राम नाम को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं इसके लिए इस बार भाजपा को भी बड़ी तैयारी करनी पड़ेगी
बसपा -बहुजन समाज पार्टी भी इस बार अयोध्या में राम मंदिर को लेकर ब्राह्मण वाद पर राजनीति शुरू की है 2022 के चुनाव को लेकर बसपा पूरे प्रदेश में अनुसूचित जातियों के साथ ब्राह्मणों के वोट बैंक को जिताने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की जिसकी शुरुआत भी अयोध्या से किया गया।
सपा -समाजवादी पार्टी पर अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन को लेकर पहले ही आरोप लगे हुए हैं लेकिन अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी भगवान राम के गुण गा रहे हैं इसीलिए उन्होंने एक टीवी शो के दौरान यह भी दावा कर डाला कि भाजपा से बड़े हिंदू हम हैं और मंदिर निर्माण के बाद अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। और दक्षिणा भी चढ़ाएंगे तो वही 2022 चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मणों को बढ़ावा देने क समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मण समाज के वोट बैंक को बढ़ाने के लिए एक समिति का गठन किया है।
कॉन्ग्रेस -उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने दावे कर रहे हैं तो वहीं इस बार कांग्रेसी पीछे नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक उत्तर प्रदेश की घोषणा पत्र को तैयार किया जा रहा है लेकिन इस घोषणापत्र में अयोध्या के मुद्दों को शामिल करने की योजना तैयार की है जिसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी अयोध्या पहुंचे थे और चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से भी बातचीत किया।
आप -आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां कर रहा है और दिल्ली के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सुविधाओं को देने का दावा कर रही है लेकिन इस बार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है तो आम आदमी पार्टी इस खजाने से पीछे कैसे रह सकती है आम आदमी पार्टी ने भी अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विभिन्न योजनाओं को देने का दावा कर रही है।
अन्य -उत्तर प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के साथ-साथ अब अन्य छोटी पार्टियां भी अपने आप को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या की तरफ कुंच कर दिया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी आज अयोध्या पहुंचेंगे जहां पर राम लला का दर्शन कर 2022 चुनाव को लेकर जन सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी अयोध्या में बनने वाली मस्जिद से कुछ ही दूरी पर 7 सितंबर को मुस्लिम समाज को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे जब कि ओवैसी ने भी 2022 चुनाव में उत्तर प्रदेश में लड़ने का दावा किया है उसको लेकर अब अयोध्या में मुस्लिम संगठनों को तैयार करने के लिए पहुंचेंगे।

0 टिप्पणियाँ