50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर दबोचा|

 बांदा जनपद में कई आपराधिक मामलों में वांछित एक 50,000 के इनामी बदमाश को पुलिस व एसओजी टीम ने चिल्ला पपरेंदा गांव के समीप मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश में पुलिस पर फायरिंग की थी जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सोमवार की रात को लगभग 11 बजे पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल से विकास हजारिया (23) पुत्र कमलेश हजारिया निवासी नोनिया मुहाल शहर कोतवाल कोतवाली आता हुआ दिखाई पड़ा।


बाँदा पुलिस (Banda Police)

जो पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।  जवाब में पुलिस व एसओजी टीम ने भी गोली चलाई , जिससे गोली बदमाश के पैर में लगी और वही गिर पडा। जिसे फौरन जिला अस्पताल लाया गया और इलाज शुरू किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ