यह भी पढ़ें - बुंदेलों की बदहाली दूर कर खुशहाली के साथ कई बड़े बदलाव लायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
बुन्देलखण्ड के इस हिस्से से यूपी के अन्य हिस्सों में अथवा देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले लोगों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं.. एक नजर में आपको बताते हैं एक्सप्रेस-वे के मेन प्वाइंट्स 7 जिलों से निकल रहा है एक्सप्रेस-वे 11,480 किसानों से खरीदी गई जमीनें 3 गुना तक महंगी हुई हैं यहां की जमीनें 5 लाख से अधिक रोजगार होंगे पैदा
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सिर्फ वाहनों को रफ्तार नहीं मिलेगी बल्कि जीवन की गाड़ी भी तेजी से दौड़ेगी। एक्सप्रेसवे बनने से बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में होगा। क्षेत्र में निवेश करने को उद्यमी आकर्षित होंगे। दोनों किनारों पर औद्योगिक गलियारा बनेगा।

0 टिप्पणियाँ