Banner

यूपी का सियासी रंग: अखिलेश यादव का ये अंदाज शायद ही आपने देखा होगा, एकदम से बदल गए



उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उनका ये अंदाज उनके समर्थकों को खूब भा रहा है। 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर हैं। उनका ज्यादातर बयान भाजपा सरकार के खिलाफ ही होता है। सोशल मीडिया पर भी वह भाजपा सरकार के खिलाफ ही पोस्ट शेयर करते हैं। 

हालांकि, इस बीच अखिलेश का एक नया अंदाज भी देखने को मिल रहा है। वह है उनका शायराना अंदाज। अगर आप अखिलेश के सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो आपको इसका एहसास हो जाएगा। वह इन दिनों गंभीर से गंभीर मसलों को नारे का रूप देकर सबके सामने रख रहे हैं।

पढ़िए अखिलेश ने चुनाव के लिए क्या-क्या नारा दिया है...?

20 दिन में अखिलेश के 20 नारे

1. यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा

2. युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा

3. किसान-नौजवान पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा

4. यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा

5. बाइस में बाइसिकल

6. सपा का काम, जनता के नाम

7. कहे बुंदेलखंड, भाजपा के लिए दरवाजा बंद

8. बुंदेलखंड पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा

9. बेरोज़गारों का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा!

10. मिलकर लाल, हरा, पीला, नीला, आज कह रहा है अपना संडीला

11. जबसे भाजपा आई है, मुश्किल-परेशानी लाई है

12. भाजपा के झूठे काम की हर तस्वीर उधार है, फिर झूठा दावा करनेवालों की कैसे 'सोच ईमानदार' है।

13. यही नारा आज का, इंजन फेल भाजपा

14. आज जिसका 'शिलान्यास' होगा, कल उसको बेचने का प्रयास होगा

15. जहां दिन में उतारे किसी ने हवाई जहाज, उसी रात वहां 'सपा' के झंडे हुए गुलज़ार 

16. यूपी के हर कोने से संदेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं... अखिलेश आ रहे हैं...

17. उठी गदा इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा

18. अब नया सुप्रभात होगा, बाइस में बदलाव होगा

19. किसानों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा

20. इसलिए तोहफे में दी है सबको 'महक', क्योंकि न देता है ख़ुशबू 'झूठ का फूल' 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ