अब बांदा से मुंबई तक जाना हुआ आसान, रोज करें इन ट्रेनों में सफर


 मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बांदा स्टेशन से अब यात्रियों को रोजाना मुंबई के लिए साधन उपलब्ध रहेगा। त्योहार स्पेशल बालिया एक्सप्रेस को अब दैनिक के रूप में वहां तक के लिए चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को अब साधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे स्टेशन बांदा से अभी तक कोई भी ट्रेन रोजाना मुंबई जाने के लिए नहीं थी। प्रयागराज व तुलसी एक्सप्रेस साप्ताहिक के रूप में चल रही थीं।

इसके अलावा त्योहार स्पेशल के रूप में रेलवे ने बलिया एक्सप्रेस को 31 मार्च तक के लिए चलाया था। लेकिन, ट्रेन में बांदा से रोजाना करीब तीन सौ यात्री सफर कर रहे हैं। अन्य स्टेशनों से भी ट्रेन भरी चल रही है। जिसके चलते रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने ट्रेन को मार्च से तीन माह संचालन का समय बढ़ाकर जून तक कर दिया है। जिसमें मुंबई से बलिया तक बांदा से मंगल, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को रवाना होगी।

यात्री रोजाना बांदा से मुंबई तक के लिए आ जा सकते हैं। इस बारे में स्टेशन प्रबंधक बांदा श्री कृष्ण कुशवाहा ने बताय कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का संचालन तीन माह तक और बढ़ाया गया है। इसके संचालन से हर रोज मुंबई के लिए यहां से साधन उपलब्ध रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ