चित्रकूट में बीजेपी का प्रशिक्षण:जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण का लाभ ले रहा है, इससे संगठन के कार्य को गति मिलेगी

भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट के द्वारा त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन वृन्दावन गार्डेन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने सात सत्रों में सहभागिता की। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के सभी सत्रों में चल रहे विषय बिन्दुओं का लाभ लेकर संगठन कार्य को गति देंगे। प्रत्येक प्रतिनिधि सत्र में रहे तथा सभी सत्र समय पर चलें इसके लिए महामंत्री आलोक पाण्डेय ने नियंत्रक की भूमिका निर्वाहित की। अंतिम सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।



क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुन्द शुक्ल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व जन आधारित संगठन है। हम सामूहिकता, पारस्परिकता, विश्वसनीयता, आत्मीयता के आधार संगठन कार्य करते हैं। नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य तथा भाजपा महोबा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भारत अपने प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। भारत रक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।

भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ रहा है पूर्व जिलाध्यक्ष बांदा लवलेश सिंह ने कहा कि भारत का सुरक्षा सामर्थ्य निरन्तर बढ़ रहा है। भारत हथियारों और हल्के लड़ाकू विमानों का एक्सपोर्ट कर रहा है। जिला आइटी प्रमुख झांसी सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर प्रभावी दखल रखना होगा। साथ ही मीडिया के साथ प्रभावी सम्पर्क रखना चाहिए।

प्रशिक्षण वर्ग में यह रहे मौजूद

प्रशिक्षण वर्ग में सांसद आर के पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविंद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्रजेश, हरिओम, आनंद पटेल, युधिष्ठिर, जगदीश गौतम, नरेंद्र गुप्ता, दशरथ प्रजापति,अखिलेश रैकवार, महेन्द्र कोटार्य, लवकुश श्रीवास, अश्विनी अवस्थी, भागवत त्रिपाठी, आभेष, अर्चना, राखी, दिव्या, सुनीता,विनीता के साथ समस्त उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, प्रकोष्ठों, विभागों प्रकल्पों के प्रमुख व सह प्रमुख शामिल रहे।


साभार - भास्कर

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ