यूपी में नए भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, डा. दिनेश शर्मा या कोई और..

 लखनऊ,

दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई वह अभी भी जारी है। सोशल मीडिया तो श्रीकांत शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाईयां भी मिलने लगी हैं।



प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई के कुछ पोस्ट भी वायरल हुए हैं। जिसमें साफ लिखा है कि श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने की ढेर सारी बधाई। श्रीकांत शर्मा को बधाई देने का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा। श्रीकांत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायकों ने ही दे डाली। हालांकि संगठन की ओर से अभी इस बात की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

जब वायरल पोस्ट ने खूब हंगामा मचा दिया और संगठन की ओर से भी इस संदर्भ में कोई जानकारी होने से मना कर दिया गया तो भाजपा विधायकों के होशफाख्ता हो गए। और अपनी अपनी पोस्ट डिलीट करना शुरू कर दिया।पर माहौल गरम है श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा पूर जोर पर है। वैसे भी हर तरफ यह सवाल है कि, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। 

बतादें कि स्वतंत्रदेव सिंह के कैबिनेट में जगह मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद इस समय खाली है। यूपी सरकार का गठन होने के बाद से ही श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद दिए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। सबसे अधिक चर्चा ये भी थी कि यूपी से आमचुनाव में बेहतर परिणाम के लिए भाजपा नेतृत्व किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका देने की तैयारी में है।


साभार- बुंदेलखंड न्यूज़


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ