3 दिन बाद भीगेगा MP, भोपाल-इंदौर में मेहरबान रहेगा मानसून:प्रदेश में कहां-कितनी बारिश के आसार, जानिए मौसम वैज्ञानिक से

 पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्यप्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। तीन दिन बाद प्रदेश में बादल डेरा डालना शुरू कर देंगे। शाम को हल्की बूंदाबांदी राहत देगी। इस बार मानसून भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में ज्यादा मेहरबान रहेगा। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। मौसम का हाल जानते हैं मौसम वैज्ञानिक पीके साहा से...



कब तक बदलेगा मौसम? पीके साहा ने बताया कि 15 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। बादलों से धूप का तीखापन कम हो सकता है, लेकिन गर्मी रहेगी। साइक्लोन के कारण हल्के बादल आ रहे हैं। 16 मई से मौसम बदलेगा। बादल छाना शुरू हो जाएंगे। तीसरे सप्ताह में गर्मी तो रहेगी, लेकिन ज्यादा नहीं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। मई के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ेगा। यह 44 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद गर्मी के तेवर ज्यादा तीखे नहीं रहेंगे। 14 मई से हीट वेव का दौर खत्म हो जाएगा।

16 मई से हल्के बादल छाने लगेंगे? साइक्लोन का सीधा असर मध्यप्रदेश पर नहीं है। वर्तमान में जबलपुर और सिंगरौली में 15 मई तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में कहीं और बारिश की संभावना नहीं है। पाकिस्तान से हवाओं का दौर 13 मई से आएगा। इसका असर 15-16 मई तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद 16 मई से हल्के बादल प्रदेश में आने लगेंगे। इससे प्री-मानसून की शुरुआत हो जाएगी। दिन में बादल और देर शाम तक हल्की 

मध्यप्रदेश में मानसून के आने का समय पहले 10 जून था, लेकिन कुछ सालों से इसके देरी से आने के कारण अब 15 से 16 जून तय किया गया है। अगर कोई अड़चन नहीं आती है, तो ऐसी स्थिति में मानसून के मध्यप्रदेश में 15 से 16 जून तक आने की संभावना है। भोपाल में यह 20 जून के आसपास पहुंचेगा। जून में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

इस बार मानसून समय पर और सामान्य रहेगा। पश्चिमी मध्यप्रदेश ग्वालियर-चंबल डिवीजन को छोड़कर भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन में बारिश सामान्य से ज्यादा होगी। ईस्ट एमपी शहडोल, जबलपुर और सागर में बारिश सामान्य रहेगी। ओवर ऑल मध्यप्रदेश में इस बार भी बारिश ठीक रहेगी।

आरक्षक भर्ती: गर्मी को देखते हुए फिजिकल टेस्ट का रिपोर्टिंग टाइम बदला मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के 6000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए चयनित उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट का समय भीषण गर्मी को देखते हुए बदल दिया गया है। अब उम्मीदवारों का ग्राउंड पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह 5:30 बजे रहेगा। अभी तक यह सुबह 6:30 बजे था। सुबह 8 से 9 बजे के बीच दौड़ का इवेंट पूरा करा लिया जाएगा। दरअसल प्रदेश के छह शहरों में फिजिकल टेस्ट चल रहे हैं। बुधवार को रांझी स्थित छठवीं बटालियन ग्राउंड में चल रहे फिजिकल टेस्ट के दौरान सिवनी के एक युवक नरेंद्र कुमार गौतम (22) की मौत हो गई। वह 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे एक दिन पहले बालाघाट निवासी इंद्र कुमार लिल्हारे की भी टेस्ट के दौरान हालत बिगड़ गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई इस तरह की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट की टाइमिंग में बदलाव किया है।



साभार- भास्कर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ