चित्रकूट में गायत्री शक्तिपीठ ने गंगा सप्तमी पर भरत घाट रामघाट संयुक्त क्षेत्र राघव प्रयाग घाट जहां कचड़ो से भरी मंदाकिनी को एक ट्रक कचड़ा निकाल स्वच्छ किया है। गायत्री शक्तिपीठ संचालक डा रामनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में एक सैकड़ा स्वयं सेवक नाव से वा तैरकर नदी में नीचे उतर मानव श्रृंखला बना पूरा कचड़ा बड़े श्रम के साथ निकाला है।
कई लोगों की अभियान में रही भागीदारी गायत्री शक्तिपीठ के साथ माझी मछुआरा संघ,गायत्री युवा मंडल सदस्य, गायत्री परिवार अयोध्या से आए स्वयं सेवकों नगर परिषद के सफाई प्रभारी तथा स्वयं सेवी स्वच्छता प्रहरियों ने विशेष भागीदारी की है। गायत्री शक्तिपीठ माझी नाविक संगठन ने संकल्प किया की हर रविवार को एकत्र होकर मंदाकिनी स्वच्छता किसी न किसी घाट पर की जाएगी।
अभियान से जोड़े जाएंगे साधु महात्मा उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर आओ बचाएं अपनी मंदाकिनी की मुहिम लगातार चला रहा है। उससे समाज के हर वर्ग को हर संगठन साधु महात्माओं सभी को अभियान से जोड़ा जाएगा। ग्राम ग्राम घर घर गायत्री यज्ञ शृंखला चला जनता को जागरूक किया जायेगा। सभी ने मंदाकिनी स्वच्छता के बाद सामूहिक सूर्यअर्ध दान कर गंगा सप्तमी का शुभ पुण्य लाभ भी लिया। शांतिपाठ गायत्री मंत्र पाठ भी सभी ने किया।युवा टीम में प्रणव त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, मोहित द्विवेदी, राहुल उर्मलिया, विक्की पांडे सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे। माझी नाविक संघ से गर्ग भरत राघव प्रमुख रूप से अपने अपने टीम के साथ सम्मिलित हुए।
साभार- भास्कर
0 टिप्पणियाँ