प्रमुख ख़बर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर और हुआ महंगा, जानें अब कितने में मिलेगाा ?

 प्रमुख ख़बर

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर और हुआ महंगा, जानें अब कितने में मिलेगाा ? आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद यूपी में..



आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद यूपी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1037 रुपये हो गई है। आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। आज से खाना बनाना और महंगा हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में  14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी आज से यानी शनिवार 7 मई 2022 से लागू हो गई है। बता दें कि इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है। बताते चलें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रू की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं।


साभार- बुंदेलखंड न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ