यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में मोबाइल पर लूडो खेलते समय दोस्तों में हुआ झगड़ा, एक ने दूसरे के पेट में मारी गोली

 कानपुर में मंगलवार रात को लूडो खेलते समय 2 दोस्तों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने घर से तमंचा निकालकर दोस्त के पेट में गोली मार दी और भाग निकला। परिजनों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। ये घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव की है।



तमंचे से मारी गोली महाराजपुर थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे गांव के मोनू कुरील और कमल कुशवाहा मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इतने में ही जगदीश अपने झोपड़ी से तमंचा निकाल लाया और मोनू को गोली मार दी। फायरिंग और चीख-पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो मोनू लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था।


साभार- भास्कर




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ