भोपाल के सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर (एसपीएस) की मान्तया रद्द कर दी गई है। स्कूल ने फिजिक्स के टीचर नीतिश विश्वास को बिना किसी कारण के नौकरी से हटा दिया था। इतना ही नहीं उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया। नीतिश ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन के साथ स्कूल शिक्षा विभाग से की थी। शिकायत की जांच के बाद संभागीय संयुक्त (जेडी) संचालक राजीव तोमर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सागर पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि अब तक उन्हें जेडी ऑफिस या स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कोई आदेश नहीं मिला है।
गुना पुलिस हत्याकांड मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। शहर के जीनघर में रहने वाले इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम को उसे बजरंगगढ़ बायपास से गिरफ्तार किया गया है। SP राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वह भी इस पूरे मामले में शामिल था। इन लोगों के साथ शिकार करने गया हुआ था। कई दिन से वह फरार चल रहा था। गुना के आरोप में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसवालों की मौत हो गई थी। एक शिकारी नौशाद खान भी मारा गया था। इसके बाद पुलिस ने दो और शिकारियों को एनकाउंटर में मार गिराया।
इरशाद की पत्नी सबीना बानो का कहना है कि 18 मई की दोपहर सवा एक बजे बाइक से दो पुलिसवाले आए थे और इरशाद को ले गए। बोले थे- किसी मामले में गवाही दी थी तो साइन करने हैं। दूसरे दिन 19 मई को 6-7 पुलिसवाले आए। 20 मई को रात को दो पुलिसवाले फिर आए और बोले कि गिरफ्तारी के कागज हैं, इन पर साइन कर दो। साइन कराकर वो ले गए।
साभार- भास्कर
0 टिप्पणियाँ