महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। एक दिवसीय दौरे पर आ रहे आदित्य ठाकरे श्री राम लला के दर्शन और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आदित्य ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पोते हैं। आदित्य ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है। आदित्य ठाकरे के दौरे से पहले राज सभा सांसद संजय राउत अयोध्या पहुंच चुके हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
1200 युवा शिव सैनिक अयोध्या के लिए हुए रवाना
उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के दौरे से पहले 1200 युवा शिवसैनिक अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके दौरे की तैयारी के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत सोमवार को ही अयोध्या पहुंच चुके है। संजय रावत ने बताया कि पार्टी के शिवसेना कमाना है क्या जाने से एक अलग ऊर्जा मिलती है। अयोध्या से हमारी पुरानी आस्था है।
महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या सपरिवार आए थे उद्धव ठाकरे
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत सोमवार को अयोध्या पहुंच चुके गए। संजय राऊत ने बताया कि महाराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सपरिवार अयोध्या आ चुके हैं। फिलहाल राज ठाकरे के अयोध्या दौरे पर आने के ऐलान के बाद उनका दौरा रद्द हो चुका था। इसके बाद राजनीतिक जानकार यह भी मानते हैं कि इसके पीछे शिवसेना का हिंदुत्व एजेंडा कार्ड भी है। राज ठाकरे के दौरान रद्द होने के बाद आदित्य ठाकरे अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं।
पहले 10 जून को था अयोध्या दौरा
जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे 2018 से तीन बार अयोध्या जा चुके हैं। आदित्य ठाकरे पहले 10 जून को अयोध्या जाने वाले थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने अयोध्या जाने की तारीख बदलकर 15 जून कर दी थी।
क्या है दौरे का पूरा प्लान
15 जून को सुबह 11.00 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर आगमन होगा।
दोपहर 1.30 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे।
दोपहर 3.30 बजेआदित्य ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
दोपहर 4.45 बजे इस्कॉन मंदिर, राम नगर में दर्शन करने जांएगे।
शाम 5:30 बजे रामलला के दर्शन, श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या पहुंचेंगे।
शाम 6.30 बजे: सरयू आरती : नया घाट, अयोध्या में करेंगे।
शाम 7.30 बजे लखनऊ के लिए वापस लौट जांएगे।
साभार- भास्कर

0 टिप्पणियाँ