चित्रकूट में पूर्व प्रधान की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधान कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, रंजिश में दबंगों में लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिक्रमा कर रहे थे पूर्व प्रधान शुक्रवार सुबह चित्रागोकुलपुर के पूर्व प्रधान अच्छेलाल भागवान कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान को तीन युवकों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अच्छेलाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अच्छेलाल की मौत की हो गई।
गांव में चल रही है रंजिश उधर, पूर्व प्रधान के परिजनों ने बताया कि प्रधानी को लेकर गांव में रंजिश है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
साभार- भास्कर

0 टिप्पणियाँ