मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है। गुरुवार को प्रदेश में 7169 जांच में 43 नए संक्रमित मिले है। इसमें सबसे ज्यादा 12 केस इंदौर में मिले है।
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 14 मरीज भर्ती है। इनमें 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में 10 लाख 42 हजार 686 संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 31 हजार 707 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 736 की मौत हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश में 53 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 243 एक्टिव केस है।
13 जिलों में मिले पॉजिटिव प्रदेश में 13 जिलों में संक्रमित मिले है। इनमें बैतूल में 1, भोपाल में 7, गुना में 1, ग्वालियर में 2, होशंगाबाद में 4, इंदौर में 12, जबलपुर में 3, कटनी में 2, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 6, सीहोर में 1, उज्जैन में 2 संक्रमित मिले है।
साभार- अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ