Banner

सागर में युवाओं को रोजगार का मौका:सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होंगी भर्तियां, 10वीं पास ले सकते हैं हिस्सा

 सागर जिले में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए निःशुल्क अभियान किया गया है। अभियान के तहत सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और उम्र 18 से 40 वर्ष, ऊंचाई 165 सेमी निर्धारित की गई है।



वहीं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, उम्र 25 से 40 वर्ष और ऊंचाई 172 सेमी रखी गई है। भर्ती अभियान जिले की 11 जनपद पंचायतों सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। अभियान के तहत 21 फरवरी को जनपद पंचायत खुरई, 22 को राहतगढ़, 23 को जैसीनगर, 24 को बीना, 25 को बंडा, 26 को शाहगढ़, 27 को देवरी, 28 को केसली, 1 मार्च को रहली और 2 मार्च को सागर के आजीविका भवन उद्योग विकास के सामने भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। पात्र इच्छुक युवा अभियान में शामिल हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ