Banner

Sagar Crime News : चुनावी रंजिश पर गोली लगने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

  मोतीनगर थाना क्षेत्र के खुरई रोड में आयोजित शादी समारोह में आए बरातियों में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। इसकी इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गोली मारने वाला आरोपित फरार है। जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को जैन धर्मशाला में यादव समाज का शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए बैरसिया थाने के परसोरिया से 32 वर्षीय सुनील यादव भी अपने भाइयों के साथ आया हुआ था। रात करीब 11 बजे खुरई रोड आइटीआइ के सामने बरात में शामिल सुनील ही गांव से आए हुए राजू उर्फ धर्मेंद्र यादव ने उसके सिर पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से घायल सुनील घायल हो गया, जिसे उसका भाई भूपेंद्र व अन्य लोग तुरंत मकरोनिया स्थित राय अस्पताल ले गए, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल में इलाज के दौरान रविवार को सुनील की मौत हो गई।



पेशे से लाइनमेन था सुनील

मृतक के भाई भूपेंद्र ने बताया कि सुनील पेशे से बिजली कंपनी में लाइनमेन था। उसके दो लड़कियां और एक लड़का था। गत साल हुए पंचायत चुनाव में गांव के ही राजू उर्फ धर्मेंद्र यादव से उसका विवाद हो गया था। सागर में आयोजित शादी समारोह में धर्मेंद्र भी आया हुआ था। पुरानी रंजिश पर से ही धर्मेंद्र ने सुनील को गोली मार दी। भूपेंद्र ने घटना की रात ही मोतीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ