Banner

Sagar: पूर्व भाजपा नेता को उसके ही परिचित ने मारी गोली, लेनेदेन का बताया जा रहा विवाद

 कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती बाजार वर्णी कॉलोनी में मंगलवार देर रात गोली चल गई। घटना में राजनीति से जुड़े व भाजपा से निष्कासित एक शख्स को पैर में गोली लगी है। घायल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बीएमसी में घायल पक्ष के साथ बड़ी संख्या में लोग जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि घायल का नाम मधुसूदन गुरु है जो शहर के परकोटा वार्ड से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद का चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा से निष्कासित किया गया था। घटना के बीते लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।



 सागर: पुलिस पहुंची तो दिखा दिया फर्जी दूल्हा,ऐसे खुल गई पोल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रात करीब 10 बजे गुजराती बाजार में पदम देहाती की दुकान के पास भाजपा से निष्कासित मधु गुरु और लिंक रोड के पास रहने वाले दीपक शुक्ला के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दीपक शुक्ला ने गुस्से में आकर मधु गुरु पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली मधु के पैर में लगी। फायरिंग के बाद वहां बैठे अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल मधु को तुरंत इलाज के लिए बुंदेलखंउ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल ओटी में आपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

रातों—रात खोद दिया सारा खेत नेताओं का अस्पताल में जमघट लग गया घटना के बाद जैसे ही घायल मधु गुरु को बीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया तो उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में नेताओं का जमघट लग गया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल मधु का इलाज चल रहा है, इस कारण उनके बयान नहीं हो सके हैं, हालांकि बताए जा रहे आरोपी दीपक शुक्ला की तलाश की जा रही हैं। उनको गोली मारने का कारण राजनीतिक है या लेनेदेने या अन्य किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद है, इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वैसे सूत्र पैसों के लेनेदेने को घटना का कारण बता रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ