Banner

अडॉप्ट हेरिटेज योजना की शुरुआत झांसी में क्यों की जा रही?

झांसी संहिता पूरे बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है। यहां अडॉप्ट हेरिटेज योजना की शुरुआत की गई है। रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा। इस योजना से बुंदेलखंड के और स्मारकों का होगा संरक्षण।

                          

क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई द्वारा झांसी मण्डल सहित महोबा तथा हमीरपुर जिलों के प्रत्येक ग्राम का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराया गया। इस दौरान 72 महत्वपूर्ण स्मारकों की खोज कर राजकीय संरक्षण प्रदान किया गया। जल्द ही और स्मारकों को राजकीय संरक्षण में लिया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अडॉप्ट हेरिटेज योजना शुरू की गयी है। योजना के तहत उन स्मारकों को राजकीय संरक्षण में लिया जाना है, जो पर्यटन की दृष्टि से ऐतहासिक एवं धार्मिक महत्व के हैं, लेकिन संरक्षण के अभाव में उनका विकास नहीं हो पा रहा है। बुन्देलखण्ड के ऐसे स्मारकों को चिह्नित किया जा रहा है।
साभार: पत्रिका 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ